- Back to Home »
- International News »
- भारत को आँख दिखाता चीनी मीडिया......
Posted by : achhiduniya
25 July 2016
भारत ने तीन चीनी जर्नलिस्ट को 31 जुलाई तक देश छोड़ने को कहा है।
भारत ने ये भी कहा है कि तीनों जर्नलिस्ट का वीजा रिन्यू नहीं किया जाएगा। चीन ने
ये भी कहा, अगर उसके जर्नलिस्ट को देश से बाहर निकाला जाता
है तो भारतीयों को भी वीजा मिलने में परेशानी होगी। चीन में भारत के कई जर्नलिस्ट
रहते हैं। 'द ग्लोबल टाइम्स' के
संपादकीय में कहा गया, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चूंकि
चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के शामिल होने का विरोध किया।
भारत की ओर से चीन के तीन पत्रकारों के वीजा की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने पर
चीन के एक सरकारी दैनिक अखबार ने चेतावनी दी है कि यदि यह कदम एनएसजी में भारत की
सदस्यता हासिल करने की कोशिश में चीन द्वारा उसका साथ न दिए जाने की प्रतिक्रिया
है तो इस बात के गंभीर परिणाम होंगे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिंहुआ के तीन
चीनी पत्रकारों की भारत में रहने की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया गया है। इन तीन
पत्रकारों का वीजा की अवधि इस माह के अंत में पूरी हो रही है। इन तीनों ने ही उनके
बाद इन पदों को संभालने वाले पत्रकारों के यहां पहुंचने तक के लिए वीजा अवधि में
विस्तार की मांग की थी।
