- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- बारिश मे सेहत को ना हो परेशानी..जाने कुछ जरूरी जानकारी....?
Posted by : achhiduniya
20 July 2016
बारिश
का मौसम शुरू होते ही अनेक विषाणु उत्पन्न होने लगते है जो बच्चो की सेहत के साथ
बड़ो पर भी असर दिखते है। इसके लिए आपको चाहिए की आप कुछ सावधानिया बरते जैसे:- वर्षा
के मौसम में हल्का-सुपाच्य भोजन करें, जहां तक संभव हो सके सुबह-शाम गर्म
भोजन समय पर ही करें, इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इन
दिनों सलाद को अच्छी तरह धोकर पोटेशियम परमैंगनेट के घोल में भिगो कर बैक्टेरिया
मुक्त करने के बाद ही उपयोग में लें। पानी को फिल्टर से बैक्टेरियामुक्त करके ही
पीएं। सब्जियां खूब पकाएं, फिर उनका उपयोग करें। इस मौसम में
ठंडी-बासी चीजें सेवन न करें, ये पेट में गैस बनाती हैं। खास
कर रात्रि में गरिष्ठ खाना खाने से बचें। फ्रिज में रखे भोजन को गर्म करने के बाद
ही प्रयोग में लें।
मुनक्का, चिरौंजी, बादाम, अंजीर और किशमिश बरसाती मौसम में स्वास्थ्य के लिए हितकर है। वर्षा के मौसम में कच्चा नारियल एवं नारियल पानी का सेवन बेहद फायदेमंद है। इस मौसम में केले, नींबू, अनन्नास, जामुन, लीची, आम, अनार एवं मौसमी फलों का सेवन लाभकारी है। इन दिनों पेयजल को आप शुद्ध यूं करें- जल में तुलसी की पत्तियां, काली मिर्च या धनिया डालकर ओटाएं और ठंडा करें। फिर मिट्टी के घड़े में भर दें। शरीर में इन दिनों पानी की कमी महसूस होने पर 8 गिलास पानी में 2 चुटकी नमक व थोड़ी सी चीनी डालकर गरम करें, फिर पानी को ठंडा कर लें। इस पानी को पीने से शरीर में पानी की पूर्ति हो जाती है। ग्लूकोज का घोल भी शरीर में पानी की पूर्ति कर देता है। फल एवं सब्जी काटते समय देख लें कि कहीं उसमें कीड़े तो नहीं हैं।
कीड़े युक्त फल सब्जियों को खाने के काम में न लें। जहां तक संभव हो सके डबलरोटी, फास्ट फूड एवं कोल्ड ड्रिंक्स का कम से कम उपयोग करें। ये वर्षा के मौसम में स्वास्थ्य के लिए कतई उचित नहीं होते। ये स्वास्थ्य को बिगाड़ देते हैं। बाजार में बिकने वाली चाट-पकौड़ी, मिठाइयां, सडे.-गले व कटे फलों से जरा बचकर ही रहें तो अच्छा है, ये सभी रोगों को जन्म देते हैं। यदि खाने में खटास, गंध व लिसलिसाहट सी आ रही हो तो न खाएं।