- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- लोगों के सहयोग से 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे....
Posted by : achhiduniya
01 July 2016
महाराष्ट्र
राज्य भर में पौधारोपण अभियान के तहत नागपुर संभाग में 62 लाख 36 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शुक्रवार 1 जुलाई से विविध सामाजिक संस्था, शैक्षणिक संस्थाएं,
जनप्रतिनिधि सहित अनेक सरकारी विभाग इसकी शुरुआत कर रहे है। जंगल की
कटाई के चलते होने वाले नुकसान को रोकने के लिए लोगों के सहयोग से 2 करोड़ पौधे लगाए जाने है। नागपुर जिले सहित भंडारा, चंद्रपुर,
गढचिरोली, गोंदिया व वर्धा जिले में पौधारोपण
के लिए जिला प्रशासन तैयार हो गया है। संभाग के तहत लोगों की सहभागिता से तय आंकडे
से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। नागपुर संभाग के सभी छह जिलों में 62
लाख 36 हजार पौधे लगाए जा रहे है। इसमें 50
लाख 50 हजार 995 पौधे वन
विभाग तथा 11 लाख 85 हजार 42 पौधे विविध संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों की ओर से लगाए जा रहे है।
पौधारोपण अभियान के लिए अपेक्षित तैयारी की गई है। प्रत्येक जिले में पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार किए गए है। इसकी संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन संकलित की जाएगी। सामाजिक वनीकरण के उपसंचालक किशोर मिश्रीकोटकर के अनुसार पौधे लगाने के लिए सरकारी व विविध संस्थाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने 13 लाख 7 हजार गड्ढों का पंजीयन भी दर्ज कराया है। मांग को देखते हुए निजी नर्सरी से संपर्क कर सरकारी दर पर पौधों की खरीदारी की गई।