Posted by : achhiduniya 13 July 2016

गूगल अगले तीन सालों में भारत में अपने एंड्राइड मंच पर करीब 20 लाख डेवलपरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है ताकि देश में उच्च गुणवत्ता की प्रतिभाओं का फायदा उठाया जा सके। भारत में अभी करीब 10 लाख लोग एंड्राइड मोबाइल मंच से जुड़े समाधान विकसित कराने में जुटे हुए हैं। वर्ष 2018 तक इन डेवलपरों की संख्या बढकर 40 लाख हो जाने की उम्मीद है जिसके चलते यह दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपरों का केंद्र हो जाएगा। गूगल के उपाध्यक्ष सीजर सेनगुप्ता ने कहा, अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए 2018 तक भारत के दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर केंद्र बन जाने की उम्मीद है। यहां करीब 40 लाख डेवलपर होंगे, लेकिन इसमें से मात्र 25 प्रतिशत डेवलपर ही मोबाइल के लिए काम कर रहे हैं। 
उनका लक्ष्य भारत को दुनिया में एप्प विकास का वैश्‍विक नेतृत्वकर्ता बनने में सहायता करना है। गूगल में डेवलपर प्रशिक्षण के प्रमुख पीटर लुबर्स ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले तीन सालों में 20 लाख लोगों को प्रशिक्षित करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के साथ-साथ अपने करियर के मध्य वाले डेवलपरों के लिए भी उपलब्ध होगा। गूगल की वैश्‍विक प्रतिद्वंद्वी एपल भी भारत में अपने आईओएस मोबाइल मंच को गति देने के लिए भारी निवेश कर रही है। मई में उसने बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला की स्थापना की घोषणा की थी जो आईओएस मंच के लिए काम करने वाले डेवलपरों और स्टार्टअपों को सहायता उपलब्ध कराएगा। गूगल ने एमिटी विश्‍वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, जीडी गोयनका विश्‍वविद्यालय और रायत बहरा विश्‍वविद्यालय के साथ गठजोड़ किया है। इसके अलावा एजुरेका, कोएनिग, मनिपाल ग्लोबल, सिंपलीलर्न, यूडासिटी और अपग्राड के साथ भी उसने साझेदारी की है जो भारत में एंड्राइड प्रशिक्षण देने वाले अधिकृत प्रशिक्षक होंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 CAPF कंपनियां तैनात, CCTV, ड्रोन से निगरानी,BRICS से पहले किले में तब्दील दिल्ली।@ तिरुक्कुरल ग्रंथ के हर दोहे में 1 सीख, 10 भी ले ली तो बदल जाएगा जीवन, यही ग्रंथ पीएम मोदी ने पुतिन को दिया।@ ब्रिक्स के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा भारत, हमारा 21 देशों का परिवार आधे विश्व के बराबर-पीएम मोदी। @ यूपी के अस्पताल ही बीमार, इलाज की सख्त जरूरत- योगी सरकार पर अखिलेश का तंज।@ पति ने 3 महीने में 3 बार कहा तलाक, हाईकोर्ट बोला- इस तरीके पर नहीं है भारत में कानूनी रोक।@ 2 दिन में 30 लाख ट्रेन टिकट बुक, दिवाली-छठ पूजा पर रेलवे का रिकॉर्ड, IRCTC पोर्टल पर अब वेटिंग टिकट भी नहीं।@ 85 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम तक 9 ठिकानों पर छापेमारी।@ BRICS समिट के कारण कई ट्रेनें रद्द, राजधानी, तेजस, संपूर्ण क्रांति सहित कई का रूट भी बदला।@ महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 3 बच्चों समेत 9 की मौत, 22 लोगों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई। @ धीरेंद्र शास्त्री के मांसाहार बयान पर गरमाई बंगाल की सियासत, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग।@ नेपाल को मांगना चाहिए भारत-चीन से जलवायु मुआवजा, नेपाली सांसद का दावा- समय से पहले गिर जाएगी बालेंद्र सरकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -