Posted by : achhiduniya 11 July 2016

आज प्रतिस्पर्धा की दौड़ मे हवाई यात्रा भी पीछे नही है। 999/-से लेकर 1500/-मे दिल्ली से मुंबई-आगरा यहा तक की विदेश और न जाने कहा से कहा पंहुचाने का दावा करती है,लेकिन कई बार एयरलाइंस कंपनियां किन्हीं कारणों से यात्रियों के लिए दिक्कतें पैदा कर देती हैं। इनमें उड़ान रद्द करना या उड़ान में देरी की जानकारी न देना जैसी बातें शामिल हैं। कई बार विज्ञापन में बताया गया शुल्क कंपनियों द्वारा वास्तविक शुल्क से अलग होता है। सिविल एविएशन रूल्स के मुताबिक नकद में खरीदे गए टिकट का रिफंड यदि फ्लाइट कैंसिल हो जाती है तो तुरंत करना होता है। यदि ग्राहक ने क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदा है तो फ्लाइट निरस्त होने पर सात दिनों में पैसे का भुगतान हो जाना चाहिए। यदि रास्ते में किन्हीं कारणों से फ्लाइट निरस्त होती है तो अगली फ्लाइट मिलने तक एयरलाइंस कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह यात्रियों के रहने खाने आदि की व्यवस्था करे। ऐसे एक मामले में प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी ने एयर इंडिया से दिल्ली से हांगकांग के दो टिकट लिए। ये फ्लाइट यूएसर सी ओल एवं सिंगापुर होकर दिल्ली वापस आनी थी। उपभोक्ता को इस यात्रा के लिए कंफर्म टिकट मिली थी। उपभोक्ता को तीन जून 2002 को वापस आना था पर उन्होंने एक दिन पूर्व यानि दो जून को वापस आने के लिए एयर इंडिया को ईमेल भेजा और उसमें इस बात का अनुरोध किया। 
इस संबंध में एयर इंडिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उपभोक्ता ने हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया पर आपरेटरों के बिजी होने की सूचना दी जाती रही। उपभोक्ता ने सिंगापुर में एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करना चाहा पर न कर सका। वह 29 जून को घूमने के लिए बाली चला गया। 1 जून को जब उसने एयर इंडिया वापस जाने के लिए संपर्क किया तो उसे बताया गया कि उसकी तीन जून की बुकिंग कैंसिल कर दी गई है क्योंकि उपभोक्ता ने 72 घंटों के अंदर फ्लाइट के लिए अपना कनफर्मेशन नहीं दिया। उपभोक्ता को दो जून की फ्लाइट भी नहीं दी गई। वापस आने के लिए उसे 234 डॉलर का भुगतान कर उच्च श्रेणी का टिकट लेना पड़ा। वापस भारत पहुंचकर उसने यह मामला उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराया। आयोग ने 28 एवं 29 मई को एयर इंडिया की हेल्पलाइन की रिकार्डिंग सुनी तो पाया की लाइन हमेशा व्यस्त रहती थी। आयोग ने निर्णय दिया कि एयरलाइन उपभोक्ता के लिए गए अतिरिक्त शुल्क को वापस करे तथा उस पर दस प्रतिशत का ब्याज भी दे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -