- Back to Home »
- International News »
- हमला करने वाले धर्म के दुश्मन हैं.... पीएम शेख हसीना
Posted by : achhiduniya
02 July 2016
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार
रात उच्च सुरक्षा वाले गुलशन राजनयिक क्षेत्र स्थित एक लोकप्रिय रेस्तरां में
इस्लामिक स्टेट (ISIS) के
आतंकवादी घुस गए थे। 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों
ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया।बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
शेख हसीना ने रमजान के पवित्र महीने में ढाका में शुक्रवार रात किए गए आतंकी हमले
पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।हसीना ने कहा, यह कैसे इंसान हैं
जो रमज़ान के दौरान दूसरे इंसानों को मार रहे हैं। हमला करने वाले धर्म के दुश्मन।
ऐसे लोगों का धर्म सिर्फ हिंसा है। हसीना ने अपील की कि लोग कट्टर सोच का विरोध
करें।
उन्होंने कहा कि हम ऐसी और घटनाएं नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टिंग से नुकसान हुआ।सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम हसीना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सराहनीय काम किया है। सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया है। 13 बंधक सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।