- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- खलनायक का किरदार निभाना एक लत की तरह... प्रियंका
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
बॉलिवुड
की स्टार एक्ट्रेस मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा की आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' 1990 के एक लोकप्रिय टेलीविजन शो पर आधारित
है। इसमें प्रियंका को विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में देखा जाएगा। प्रियंका
चोपड़ा का कहना है कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच'
का खलनायिका का किरदार सबसे अच्छा हिस्सा है।
अमेरिकी टेलीविजन शो 'क्वांटिको' में नजर आ चुकीं प्रियंका का मानना है कि खलनायक का किरदार निभाना एक लत की तरह है, क्योंकि असल जीवन में हम ऐसा नहीं बनना चाहते। प्रियंका ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि द रॉक का ऐसी किसी खलनायिका से सामना हुआ होगा। वह काफी अच्छे हैं, लेकिन विक्टोरिया एक शैतान है। अभिनेत्री ने कनाडा की एक फैशन पत्रिका 'फ्लेयर मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।