- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दम है तो लंदन आकर मुझसे पूछताछ करो...... माल्या
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
फोर्स
इंडिया फार्मूला-1 के 60 वर्षीय मालिक व
उद्योगपति विजय माल्या ने भारतीय जांच अधिकारियों पर प्रतिशोध की कार्रवाई करने का
आरोप लगाया है। साथ ही कहा, वे उनसे लंदन में पूछताछ कर सकते
हैं। फोर्स इंडिया फार्मूला-1 के 60 वर्षीय
मालिक माल्या ने इस हफ्ते प्रकाशित खेल पत्रिका ऑटोस्पोर्ट के साथ अपने साक्षात्कार में कहा, भारत में उनकी उपस्थिति असंभव है क्योंकि उनका कूटनीतिक पासपोर्ट निरस्त
कर दिया गया है। उन्होंने पत्रिका से कहा, जो कुछ हो रहा है
उसे प्रतिशोध की कार्रवाई के अलावा कुछ और नहीं कहा जा सकता। मुझे बस तूफान से पार
निकलना होगा। माल्या ने कहा, उनके (भारतीय अधिकारियों के) पास किंगफिशर एयरलाइंस के अनेक कार्यकारियों
तक पहुंच है, और हजारों दस्तावेजों तक उनकी पहुंच है। अगर
मुझसे पूछताछ करना ही बचा है तो लंदन आएं और मुझसे पूछताछ करें, रेडियो कांफ्रेंस पर आएं और मुझसे पूछताछ करें, मुझे
सवालों के साथ ई-मेल भेजें और मैं जवाब दूंगा। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं
है।
