- Back to Home »
- Property / Investment »
- भारत के लिए घातक कारपोरेट धोखाधड़ी विदेशी निवेशको में बढ़ी चिंता....
Posted by : achhiduniya
23 July 2016
एसोचैम-ग्रांट
थार्नटन के अध्ययन में कहा गया है कि पिछले कुछ साल के दौरान भारत में कंपनियों में
वित्तीय धोखाधडी के मामले बढ़े हैं और यह एक प्रमुख वजह है जिसके चलते विदेशी
कंपनियां भारत में निवेश करने से कतराती हैं। अर्थव्यवस्था के साथ बढ़ती कारपोरेट
धोखाधड़ी भारत के लिए घातक हो सकती है। पिछले कुछ साल के दौरान कंपनियों में
धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से विदेशी निवेशको में चिंता बढ़ी है। एक अध्ययन में यह
निष्कर्ष सामने आया है। कई चुनौतियो का जिक्र करते हुए अध्ययन में इस बात पर चिंता
जताई गई है कि वित्तीय प्रबंधक और लेखाकर आडिट तथा मानक आडिट प्रक्रियाओ की सीमा
जानते हैं। इसलिए वे जानबूझकर खाते में हेरफेर कर बाहरी आडिटरो तथा निवेशको को गुमराह करते हैं। एसोचैम के अध्यक्ष सुनील
कनोडिया ने कहा कि अब प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अधिक गूढ़ तरीको से अपराध किए जा रहे हैं, जिससे प्रणाली में अस्थिरता लाई जा सकती है।
