Posted by : achhiduniya 12 July 2016

ऑक्यूपेशनल थेरेपी एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें छात्रों को संवेदनशील होने से लेकर वैज्ञानिक नजरिया तक अपनाना पड़ता है, क्योंकि इसमें उन्हें मरीजों के दुख-दर्द को समझकर उसके हिसाब से उपचार करने की जरूरत होती है। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, टीम वर्क, मेहनती, रिस्क उठाने और दबाव को सहन करने की क्षमता जैसे गुण इस प्रोफेशन के लिए बहुत जरूरी हैं। अधिकांश काम मेडिकल उपकरणों के सहारे होता है, इसके लिए मेडिकल उपकरणों का ज्ञान बहुत जरूरी है। शारीरिक रूप से अशक्त होने या खिलाड़ियों में आर्थराइटिस तथा न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर उत्पन्न हो जाने पर ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट की मदद ली जाती है। यही कारण है कि ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट को ह्यूमन एनॉटॉमी, हड्डियों की संरचना, मसल्स एवं नर्वस सिस्टम आदि की जानकारी रखनी पड़ती है। 
कई बार मानसिक विकार आ जाने पर पेन-पेपर के सहारे मरीजों को समझाया जाता है। ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट मरीजों का पूरा रिकॉर्ड अपने पास रखते हैं। इसमें हर आयु-वर्ग के मरीज होते हैं। प्राइवेट सेक्टर में सरकारी अस्पताल वर्तमान समय में ऑक्यूपेशनल थेरेपी सबसे तेजी से उभरते मेडिसिन के क्षेत्रों में से एक है। इसमें शारीरिक व्यायाम अथवा उपकरणों के जरिए कई जटिल रोगों का उपचार किया जाता है। ऑक्यूपेशनल थेरेपी का सीधा संबंध पैरामेडिकल से है। इसके अंतर्गत शारीरिक तथा विशेष मरीजों की अशक्तता का उपचार किया जाता है, जिसमें स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर के उपचार से लेकर अन्य कई तरह के शारीरिक व्यायाम कराए जाते हैं। ऑक्यूपेशनल थेरेपी से जुड़े कोर्स:- बीएससी इन ऑक्यूपेशनल थेरेपी (ऑनर्स), एमएससी इन फिजिकल एंड ऑक्यूपेशनल थेरेपी,मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी। 
ऑक्यूपेशनल थेरेपी से संबंधित बैचलर, मास्टर तथा डिप्लोमा और डॉक्टरल स्तर के कोर्स मौजूद हैं। यदि छात्र बैचलर कोर्स में प्रवेश लेना चाहता है तो उसका फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय समूह के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बैचलर डिग्री के उपरांत मास्टर और डॉक्टरल प्रोग्राम में दाखिला लिया जा सकता है। कोर्स करने के बाद छह माह की इंटर्नशिप करनी होती है।  कई संस्थान अपने यहां प्रवेश देने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, जिसमें सफल होने के बाद विभिन्न कोर्सों में दाखिला लिया जा सकता है, जबकि कई संस्थान बारहवीं के अंकों के आधार पर प्रवेश देते हैं। इसमें छात्रों को थ्योरी तथा प्रैक्टिकल पर समान रूप से अपना फोकस रखना पड़ता है। कोर्स के दौरान ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट को कई क्लिनिकल तथा पैरा क्लिनिकल विषयों का अध्ययन करना होता है।इसमें मुख्य रूप से बायोकेमिस्ट्री, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिसिन एवं सर्जरी (मुख्यत: डायग्नोस्टिक) आदि विषय शामिल होते हैं। इसके अलावा इन्हें ऑर्थोपेडिक्स, प्लास्टिक सर्जरी, हैंड सर्जरी, रिमैटोलॉजी, साइकाइट्री आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है। 
रोजगार की दृष्टि से यह काफी विस्तृत क्षेत्र है। यदि छात्र ने मान्यता प्राप्त संस्थान से कोर्स किया है,तो रोजगार के लिए उसे भटकना नहीं पड़ता है। उसे सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पताल में तुरंत नौकरी मिल जाती है। सबसे ज्यादा जॉब कम्युनिटी मेडिकल हेल्थ सेंटर, डिटेंशन सेंटर, हॉस्पिटल, पॉलीक्लिनिक, साइकाइट्रिक इंस्टीट्यूशन, रिहैबिलिटेशन सेंटर, स्पेशल स्कूल, स्पोर्ट्स टीम में सृजित होती है। एनजीओ भी इसके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। यदि आप किसी संस्थान से जुड़कर काम नहीं करना चाहते तो स्वतंत्र रूप से काम करने के अलावा अपना सेंटर भी खोल सकते हैं। जहां तक वेतन की बात की जाए तो ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट को काफी आकर्षक वेतन मिलता है। कोर्स समाप्ति के उपरांत उन्हें शुरूआती दौर में ही 20 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से मिल जाते हैं, जबकि दो-तीन वर्ष के अनुभव के बाद यह राशि 35 से 50 हजार रुपए तक पहुंच जाती है।
  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -