- Back to Home »
- Politics »
- दल बदलू को जहाँ से बुर्की मिलती है उधर ही हो जाते हैं.... प्रकाश सिंह बादल
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
बीजेपी से इस्तीफा देने वाले नेता नवजोत
सिंह सिद्धू पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने
नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बिना कहा है कि सिद्धू वो हैं जिसके सामने जिधर
टुकड़ा फेंकों,वो उधर
चले जाते हैं। बादल ने कहा,दल बदलू को जहाँ से बुर्की मिलती
है उधर ही हो जाते हैं। दल बदलुओं का हश्र कभी भी अच्छा नहीं होता। बादल ने ये
बातें नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान के जवाब में दिया, जिसमें
सिद्धू ने 2017 में अकाली दल से बदला लेने की बात कही थी।उन्होंने
कहा,बदला लेने की बात तो एक बहाना है वो सिर्फ लालच करते हैं।
जब बादल से सिद्धू के दूसरे दलों में जाने की संभावनाओं पर सवाल किया तो उन्होंने
कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें तो उनकी मर्जी है लेकिन वो पहले भी पंजाब से गायब
रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पार्टी के उन नेताओं पर शिकंजा कस दिया है जो
पार्टी विरोधी गतिधिवि में शामिल हैं।अकाली दल ने कल अपने दो विधायको प्रगट सिंह
और इंद्र बीर सिंह बुलारिया को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
