- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- मिस्टर इंडिया रोहित बने पहले मिस्टर वर्ल्ड ..........
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
हैदराबाद
के रोहित खंडेलवाल मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय
और पहले एशियाई बन गए हैं। 20
साल से हो रही इस प्रतियोगिता में पहली बार कोई भारतीय और एशियाई
विजेता बना है। रोहित ने दुनियाभर से आए 46 प्रतिभागियों को पछाड़कर ब्रिटेन में मिस्टर वर्ल्ड, 2016 का खिताब अपने नाम किया। रोहित को मिस्टर वर्ल्ड मल्टीमीडिया, मिस्टर वर्ल्ड टैलेंट जैसे खिताब
भी मिल चुके हैं। इससे पहले रोहित प्रोवोग केयर मिस्टर इंडिया 2015 का खिताब भी जीत चुके हैं। रोहित ये है आशिकी, मिलियन
डॉलर गर्ल, क्रिस, एमटीवी बिग एफ और
प्यार तूने क्या किया जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चूके हैं। 26 साल के रोहित खंडेलवाल ने मिस्टर वर्ल्ड 2016 का टाइटल
अपने नाम कर इतिहास रचा है। साउथपोर्ट के 'साउथपोर्ट थियेटर एंड कन्वेंशन सेंटर' में आयोजित
भव्य समारोह के दौरान खंडेलवाल ने 50,000
डॉलर का नकद इनाम जीता। मिस्टर वर्ल्ड, 2014 निकलस
पेडरसन ने राजीव को यह खिताब सौंपा। प्यूटरे रिको के फर्नांडो अल्वारेज फस्र्ट
रनरअप, जबकि मैक्सिको के एस्पार्जा रामिरेज सेकंड रनरअप रहे।
