- Back to Home »
- National News »
- आभूषण निर्माता देश की सीमाओं से बाहर निकलें तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए ....मोदी
Posted by : achhiduniya
24 July 2016
राजधानी
दिल्ली में रत्न एवं आभूषण निर्माताओं की संस्था अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण ट्रेड
फैडरेशन द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित किए गए समारोह में देश भर के
आभूषण निर्माता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आभूषण
निर्माताओं से कहा कि जिनके पास अघोषित आय तथा संपत्ति है उन्हें 30 सितंबर से पहले घोषित कर सरकार की योजना का लाभ उठाना चाहिए। मोदी ने
आभूषण निर्माताओं को सलाह दी कि वे देश की सीमाओं से बाहर निकलें तथा
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें।
उन्होंने कहा कि व्यापार के उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए नए प्रयोग करने होंगे और इसी के साथ कौशल विकास को भी तेज करना होगा, ताकि हम उस लक्ष्य को पा सकें, जिसकी हमें दरकार है। प्रधानमंत्नी ने स्वीकार किया कि दुनिया के बाजार में हाथ से निर्मित आभूषणों की भारी मांग है, जिसे भारत पूरा कर सकता है। अगर हम दुनिया को गुणवत्ता पूर्ण और उच्च शिल्प का एहसास कराएं तो वैश्विक बाजार में धाक जमा सकते हैं।
एक्ससाइज ड्यूटी से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन मुद्दों ने आभूषण उद्योग को ऐसा अवसर दिया है, जिससे वह सरकार की कार्यशैली से बेहतर ढंग से रू-ब-रू हो सकें तथा सरकार भी उद्योग की कठिनाइयों को समझ सके। प्रधानमंत्री ने आभूषण निर्माताओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की।