Posted by : achhiduniya 24 July 2016


महाराष्ट्र सावरगांव में गैस्ट्रो से मरीजों की मौत पर पालकमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पानी की स्वच्छता के बारे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सावरगांव में पिछले सप्ताह गैस्ट्रो फैलने के बाद यहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 838 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 280 आंतरिक मरीज थे। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से 81 सार्वजनिक व निजी कुएं और अन्य जलस्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया। गांव के नालों की साफ-सफाई की गई। ग्रामसफाई अभियान चलाया गया।चिखली के तीन कुओं से सावरगांव को जलापूर्ति की जा रही है। अब तक 64 जलस्रोतों के पानी के नमूने लिए गए। इसमें से 16 नमूने सही नहीं पाए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी योगेंद्र सवाई ने बैठक में बताया कि अभी जिले में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं है। उनके अनुसार 'स्वाइन फ्लू' का एक मरीज शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पाया गया। उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान प्रभावी तरीके से चलाने के लिए पालकमंत्री दो दिन जिले के एक गांव में रहकर वहां की सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एक दिन गांव में रहेगा। 
नागपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अविनाश वासे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में काम करनेवाले स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पालकमंत्री ने कहा कि आगामी आठ दिनों में संपूर्ण नागपुर जिले में फॉगिंग किया जाएगा। मनपा, जिला परिषद और जिला प्रशासन की ओर से संक्रामक रोगों का फैलाव रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी हर रोज आठ बजे पालकमंत्री कार्यालय को दी जाएगी। रि क्त भूखंड और नालियों में डाले जानेवाले कचरे का निपटारा करना आवश्यक है। खुले में कचरा डालनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को रविभवन में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य सेवा समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में जिला परिषद की सीईओ डॉ कांदबरी बलकवड़े, नागपुर मनपा के अपर आयुक्त डॉ.रामनाथ सोनवणे, डॉ पिनाक दंदे, डॉ अनूप मरार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नागपुर शाखा अध्यक्ष डॉ अविनाश वासे, स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ संजीव जायसवाल, जिला शल्य चिकित्सक डॉ उमेश नावाडे., जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेंद्र सवई और अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -