Posted by : achhiduniya 08 July 2016

एक तरफ हो रही कन्या भ्रूण हत्या तो दूसरी तरफ दहेज की आग मे जलती बहुए और लड़किया इसके लिए नारी को अपनी आवाज बुलंद करने की जरूरत आन पड़ी है। जैसे एक दहेज में मोटी रकम की आस लगाये गोपीचन्द शर्मा अपनी पत्नी एवं बेटे कुन्दन के साथ रमाकान्त के द्वार पर हंसते-मुस्कुराते पहुंचे। रमाकान्त जी ने बहुत आदर-सत्कार के साथ उन्हें अपने ड्राइंगरुम में बिठाया। इतने में रमाकान्तजी की पत्नी पार्वती भी मन में प्रसन्नता के भाव लिए गोपी बाबू की पत्नी से मिलीं। गोपी बाबू अपनी पत्नी एवं बेटे कुन्दन के साथ सोफे पर बैठ गए और ठीक सामने रमाकान्त जी सहित पार्वती भी बैठ गईं। औपचारिक बातों का सिलसिला शुरू हो गया। इतने में सेवकराम ट्रे में पानी लिए उपस्थित हुआ तो दीनू कुछ मिठाइयां एवं नमकीन लिये हाजिर हुआ। 
रमाकान्त जी ने नमकीन, मिठाइयों एवं बिस्कुटों की ओर संकेत करते हुए कहा, गोपी बाबू, जल ग्रहण किया जाए। 'हां, हां क्यों नहीं। पर वो बिटिया दिखाई नहीं दे रही है?' अभी वो कुछ और आगे कहते कि शालिनी अपनी भाभी के साथ आई और भाभी ने उसे कुन्दन के सामने बिठा दिया। चाय का सिप लेते हुए उन्होंने कुन्दन की ओर मुखातिब होते हुए कहा, बेटा, लड़की को ठीक से देख लो, पसंद आए तो लेन-देन की बात करें। यह बात शालिनी के स्वाभिमान को बुरी तरह आहत कर गई। वह सोफे से उठ खड़ी हुई और गोपी बाबू से बोली,'मि.शर्मा, मैं प्रदर्शनी में रखी कोई बिकाऊ वस्तु नहीं हूं, जिसे आपका बेटा पसंद या नापसंद करेगा। 'बेटा ये हमारे अतिथि हैं। 'पापा जो नारी को सामान समझे वो कैसा अतिथि। गोपी बाबू के चेहरे का रंग कभी लाल तो कभी पीला होने लगा। 'यही नहीं इसके साथ मेरी कुछ शर्तें भी हैं, जिन्हें आप द्वारा मान लेने पर ही आगे बात होगी लड़की ने कहा। 
'वो क्या हैं?' स्तब्ध गोपी बाबू ने पूछा। 'यदि मेरी शादी आपके लड़के से हो जाती है,तो यह हमारे यहां घरजमाई बनकर रहेगा। सारी कमाई मेरे माता-पिता के हाथ में देगा,मेरे माता-पिता जो कहेंगे, इसे करना पड़ेगा। दहेज लेना-देना दोनों जुर्म है। उसका तो प्रश्न ही नहीं उठता। यदि मेरी शर्तें मंजूर हैं तो ठीक, वरना जिस दरवाजे से आप लोग आए हैं, जा सकते हैं। 'बेटा ऐसा नहीं कहते.' रमाकान्त जी बेटी को समझाने के ख्य़ाल से कहा।''नहीं पापा, जो लोग नारी को सामान समझें उनके साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -