Posted by : achhiduniya 17 July 2016

@ छोटी चीजें ज्यादा दु:ख देती हैं। आप पहाड़ पर तो बैठ सकते हैं लेकिन........ सुई पर नहीं।
@ कितना भी पढ़-लिख लो। किसी ऑफिस के दरवाजे पर पुश या पुल पढ़ कर दो सेकेंड सोचना पड़ता है कि खींचना हैया धकेलना है। @ आज भी भारतीयों को नाचने के लिए जिद करो तो 90% लोग भांगड़ा करते ही पाए जाते है। @ मोबाइल की इस कदर आदत हो गई है कि ठीक कराने के लिए दुकानदार को दिया जाए तो ऐसा लगता है कि रिश्तेदार आईसीयू में है। @ जब कोई नई दुल्हन,आती है तो उसकी सास के तेवर किसी लोकल विधायक से कम नही होते..... @ भारत सरकार का अहम फैसला : जिनके मोबाइल का कैमरा 2 मेगापिक्सल हैं उनको गरीबी रेखा के नीचे की श्रेणी में रखा जाएगा........@ पिछले जन्म में जरूर अच्छे कर्म किए होंगे...... तभी चारजिंग पॉइन्ट बिल्कुल बेड के पास मिला है। @ भारत में बच्चे हेल्थ ड्रिंक से, महिलाएं गोरेपन की क्रीम से और पुरुष पान मसाले से कामयाब होते हैं। बाकी डिग्री-विग्री सब भ्रम है।

@ जिन पुरुषों की घर में नहीं चलती है, वे व्हाट्सएप्प पर 30 लोगों का ग्रुप बनाकर उसके मुखिया बन जाते हैं। @ असली दोस्त वही है जो आपके कहने पर कोई भी काम करने को तैयार हो जाता है और जब वो काम करने का वक्त आता है तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता है। @ यदि कोई सुंदर महिला किसी बच्चे के साथ हो तो पुरुषों में बच्चे से खेलने की इच्छा ढाई हजार गुना बढ जाती है। @ 'ब्यूटीफुल' बोलने पर भी लड़की रिप्लाई नहीं देती तो एक बार उसे 'आंटी' बोलकर देखो। रिप्लाई तो आएगा ही साथ ही उसका नेचर भी पता चलेगा। @ ताजा रिसर्च से पता चला है कि जिन मुर्गों को हम खा लेते हैं, वो पुनर्जन्म लेकर मच्छर बनकर हमसे बदला लेते हैं।@ बेवकूफ लोग एक सरकारी नौकरी के लिए लाखों रुपए घूस देने के लिए तैयार बैठे हैं, जबकि धन वर्षा यंत्र मात्र 2100 रुपए में मिल रहा है। 
@ शरीफ लड़कों से ज्यादा लकी तो गली के कुत्ते होते हैं लड़की पलट कर देखती तो है कि आ रहा है या नहीं। @ कुछ लड़के तो लड़कियों को इनबॉक्स में मैसेज भेजकर यूं इन्तजार करते हैं। जैसे उधर से रिप्लाई नहीं, आईएएस, पीसीएस का जॉइनिंग लेटर आएगा। @ लड़का स्पीडब्रेकर के ऊपर से गाड़ी निकालेगा या साइड से, यह इस पर डिपेंड करता है कि पीछे दोस्त बैठा है या गर्लफ्रेंड। @ हैंडवाश का लिक्विड खत्म होने पर उसमे थोड़ा पानी डालकर चार-पांच दिन एक्स्ट्रा चलाने की अद्भुत कला सिर्फ भारतीयों में ही पाई जाती है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -