- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कैसे मिटाए कपड़ो के दाग धब्बे.........?
Posted by : achhiduniya
03 August 2016
काम-काज के दौरान कपड़ो पर दाग धब्बे होना आम बात है इसके लिए महंगे डिटरजन
खरीदने से अच्छा है आप घर मे उपयोग होने वाली रोज़मर्रा की चीजो से ही निकाले। वस्त्रों
से तेल या चिकनाई के दाग छुड़ाने के लिए दाग वाले स्थान को कलई को चुने के पानी में
भिगोकर बाहर निकाल लीजिए। अब उस स्थान के नीचे 'सोखता कागज'
रखकर किसी भारी चीज से दबा दीजिए। इससे चूना सारी चिकनाई सोख लेगा। सूती
वस्त्रों पर लगी चिकनाई को गरम पानी और साबुन से धोने पर चिकनाई छूट जाएगी पर
रेशमी व ऊनी वस्त्रों पर पेट्रोल से धोकर बाद में साबुन व अमोनिया का मिश्रण बनाकर
धोएं। कोलतार के दाग:- इस दाग को भी पेट्रोल से धोकर छुड़ाएं। मशीनी तेल का दाग
लगने पर वस्त्र को नौसादर के घोल से साफ करें। घास के दाग:- हरी घास पर बैठने का
मजा कुछ और ही होता है पर इससे कभी कभी वस्त्रों पर घास का दाग भी लग जाता है।
इन
धब्बों को स्प्रिट अथवा अमोनिया से रगड़े। दाग छूट जाएगा। बाद में गर्म पानी और
साबुन से धोएं। घास के ताजे लगे दाग को
मिट्टी के तेल में कुछ देर भिगोकर निकाल लीजिए। तदुपरांत ठंडे पानी और साबुन से धो
लें। स्याही के दाग:- पहले कपड़े को साफ पानी में धो लें। बाद में नींबू के रस में
थोड़ा नमक मिलाकर दाग वाले स्थान पर रगड़े थोड़ी देर बाद कपड़े को साफ पानी से धो
डालें। रेशमी वस्त्र पर स्याही का दाग लग जाने पर उसे दूध में रगड़े दाग उतर जाएगा।
हल्दी के दाग:- वस्त्र को साबुन से धोकर धूप में सुखाने से दाग मिट जाएगा। पॉलिश,
पेंट और बूट पॉलिश के दाग:-इन चीजों के दाग वाले स्थान को गर्म
तारपीन तेल से धोकर बाद में अमोनिया और साबुन के घोल से साफ करें तो दाग उतर जाएगा।
चाय, कॉफी के दाग:- पहले वस्त्र को सादे पानी से धोएं।
तत्पश्चात वस्त्र को 5 प्रतिशत सुहागे के गर्म घोल से साफ
करें। दाग उतर जाएगा।
लोहे के जंग के दाग:- दाग वाले स्थान को फटे हुए दूध से रगड़-रगड़ कर धोएं। दाग मिट जाएगा। ऊनी गर्म वस्त्रों से कीचड़ के दाग:- इसे उतारने के लिए आधा किलो पानी में एक आलू काटकर मिलाएं। फिर उसे छानकर उस पानी से दाग साफ करें। प्रेस (इस्त्री) को अगर कई दिनों तक प्रयोग में न लाया जाए तो उसके तले पर काले और भूरे दाग पड़ जाते हैं। इन्हें उतारने के लिए आप गीले कपड़े में बेकिंग सोडा लेकर रगड़िए। सारे दाग उतर जाएंगे। गर्म प्रेस वस्त्रों पर लग जाने से वस्त्रों पर काले दाग पड़ जाते हैं। इन दागों को दूर करने के लिए बोरेक्स और ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट तैयार करें और धब्बों पर लगाकर कुछ घंटों के लिए अलग रख दें। फिर साबुन मिले गुनगुने पानी से धोलें।