- Back to Home »
- State News »
- क्यो मुंबई में बुलेट ट्रेन के नीव की ईंट नहीं रखने देंगे....? राज ठाकरे
Posted by : achhiduniya
26 October 2017
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने
नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर
रेलवे ने यहां बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया, तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं
होने देंगे। मनसे नेता ने कहा कि रेलवे
बारिश को दोष दे रही है। क्या मुंबई में पहली बार बारिश हुई है। बुलेट ट्रेन की एक
ईट भी मुंबई में नहीं रखने देंगे। ठाकरे ने कहा कि मैंने भी लोकल ट्रेन में सफर
किया है। स्टेशनों पर बहुत कम जगह है। रेहड़ी और खोमचे वालों को चेताते हुए
उन्होंने जगह खाली करने कहा, और ऐसा न करने पर अपने तरीके से
उन्हें हटाने की बात कही।
ठाकरे ने कहा कि हर साल 15,000 लोग रेल हादसे में मरते हैं और इनमें 6 हजार मुंबई में मरते हैं। कांग्रेस जाती है, बीजेपी आती है। कुछ भी नहीं बदलता। बाहरी लोगों को निशाने पर लेते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जब बाहरी लोगों का आना नहीं रुकता है, शहर ऐसे ही कांपता रहेगा। रेलमंत्री पर निशाना साधते हुए राज ठाकरे ने कहा कि पीयूष गोयल किसी काम के नहीं हैं। मुझे रेलवे अधिकारियों से बात करनी होगी। मंत्री बदल जाते हैं। बुलेट ट्रेन के लिए सुरेश प्रभु को बदल दिया गया। प्रभु बढ़िया काम कर रहे थे।