- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- रात 10 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद नही दिखेगी कंडोम की एड....
Posted by : achhiduniya
17 December 2017
भारत की जनसंख्या 130 करोड़ से पार हो चुकी है। भारत की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बनी हुई
है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले सात सालों में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को
भी पीछे छोड़ देगा। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने ASCI को
इस शिकायत पर समीक्षा करने के लिए कहा था। जिस पर एडवरटाइजिंग स्टैंडर्स काउंसिल
ऑफ इंडिया (ASCI) ने हाल ही में बड़ा फैसला लिया है। इस
फैसले के मुताबिक जल्द ही कंडोम के विज्ञापनों को टीवी में रात में प्रसारित किया
जाएगा, अब दिन में ऐसे विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लग
जाएगी।
यह फैसला बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कंडोम से जुड़े विज्ञापन के खिलाफ हुई शिकायत के बाद लिया गया है। इससे पहले कई युवा संगठनों ने भी इस तरह के विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की थी। इन विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग करते हुए संगठनों की तरफ से तर्क दिया गया था कि ऐसे विज्ञापन देखने से आज की युवा पीढ़ी में भटकाव आएगा। ऐसे में इन विज्ञापनों पर रोक लगाने की जरूरत है। शिकायतों को देखते हुए ASCI ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय को इस बारे में बताते हुए लिखा, हमारा सुझाव है कि मंत्रालय सभी टेलीविजन चैनल्स को आदेश दे कि कंडोम के विज्ञापनों को रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले ही प्रसारित किया जाए।
वही राखी ने कहा, अगर भारत में कॉन्डम के विज्ञापन बैन किए गए तो एड्स का खतरा बढ़ेगा। युवा बिना कॉन्डम की जानकारी के यौन संबंध बनाएंगे। ऐसा लगता है कि सरकार चाहती है कि लोगों को एड्स हो जाए। जब तक बच्चे इन विज्ञापनों को नहीं देखेंगे, वे कैसे सुरक्षित यौन संबंध बना सकेंगे। अगर सरकार को लगता है कि टीवी के लिहाज से ऐसे विज्ञापन ठीक नहीं हैं तो उन्हें सेंसर कर सकती है या उन्हें एडिट कर सकती है।