- Back to Home »
- Property / Investment »
- आरबीआई ने 2000 के नोटों की छपाई कर दी बंद...बढ़ सकती है लोगो की मुश्किल
Posted by : achhiduniya
02 December 2017
सरकार ने देश से कालाधन कम करने के लिए नोटबंदी की थी। 2000 का नोट बाजार में आने के बाद से ही नई-नई
बाते लोगों की तरफ से शुरू हो गई थी। सरकार की तरफ से सभी बैंकों ऐसा करने का
निर्देश जारी किया गया है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक सरकार की तरफ से 2000
के नोटों को लेकर अहम फैसला लिया गया है। यह फैसला भी सरकार ने काले
धन पर लगाम लगाने के लिए लिया है। देश के सभी बैंकों को निर्देश जारी किया गया है।
इस निर्देश के तहत अब लोगों को अगले तीन महीने तक बैंकों में छोटे नोट ही मिलेंगे
क्योंकि आरबीआई ने 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है।
आरबीआई के अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से यह कदम इसलिए उठाया गया,क्योंकि देश में 2000 के नोटों की लगातार कमी हो रही है। आरबीआई का फोकस छोटे नोटों पर है। इसलिए मौजूदा वित्त वर्ष में 2000 के और नोट नहीं छापे जाएंगे। बैंकों को कैश काउंटर से बड़े नोट ग्राहकों को नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।2000 और 500 रुपए के नोट एटीएम में मिलेंगे, ताकि इन नोटों की एकदम किल्लत न हो।