- Back to Home »
- National News »
- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिव्यांगों को सम्मानित करेंगे...
Posted by : achhiduniya
02 December 2017
दिल्ली के विज्ञान भवन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता
मंत्रालय के अंतर्गत, दिव्यांगजन
अधिकारता विभाग द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ के अवसर पर 52 लोगों तथा संस्थानों को दिव्यांगों के सशक्तिकरण में विशेष उपलब्धियों के
लिए राष्ट्रीय दिव्यांग जन पुरस्कार 2017 से सम्मानित
करेंगे। ये राष्ट्रीय पुरस्कार कुल 14 श्रेणियों में दिये
जाएंगे। 1) सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी और स्वयं नियोजित दिव्यांगजन,2)
सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और सर्वश्रेष्ठ नियोजन अधिकारी या एजेंसी,3)
सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत और दिव्यांग संस्थानों के लिए कार्य करने
वाली सर्वश्रेष्ठ संस्था,4) प्रेरणास्रोत,5) दिव्यांगजनों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से सर्वश्रेष्ठ लागू
अनुसंधान या नवाचार या उत्पाद विकास,6) दिव्यांग जनों के
लिए बाधा रहित वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य,7) पुनर्वास
सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला,8) राष्ट्रीय दिव्यांग
जन विकास कॉरपोरेशन संघ की सर्वश्रेष्ठ राज्य कार्यदायी संस्था,9) उत्कृष्ट रचनात्मक गुण संपन्न वयस्क दिव्यांग,10) सर्वश्रेष्ठ
रचनात्मक बाल दिव्यांग,11) सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस,12)
सर्वश्रेष्ठ पहुंच वाली वेबसाइट,13) दिव्यांग
व्यक्तियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सर्वश्रेष्ठ राज्य,14) सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हैं।सामाजिक न्याय और अधिकारिता
मंत्री थावरचंद गहलोत और सामाजिक न्याय और सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल
गुर्जर तथा रामदास अठावले भी मौजूद रहेंगे।
