- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र के 1300 स्कूलों होंगे बंद..शिक्षा के क्षेत्र में यह निर्णय घातक हो सकता है..
Posted by : achhiduniya
03 December 2017
महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री विनोद तावडे का कहना है कि जिन
स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य से 10 तक है, उन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पास के
ही स्कूल में स्थानांतरित किया जाएगा, लेकिन उन्होंने स्कूल बंद
करने से इनकार किया। वही महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने
राज्य की 1300 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने
दावा किया कि किसी भी अध्यापक को निकाला नहीं जाएगा। शिक्षण विभाग ने जिलाधिकारियों
को पत्र लिखकर कहा है कि वे दिसंबर तक कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों की जानकारी भेज
दें, जिससे स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया जा सके।
केवल कोकण क्षेत्र में 500 स्कूलों के बंद होने की चर्चा है। शिक्षा के क्षेत्र में कहा जा रहा है कि यह निर्णय घातक हो सकता है। राज्य के शिक्षा विभाग के इस फैसले की आलोचना होने लगी है। विधान परिषद में शिक्षकों के प्रतिनिधि कपिल पाटील ने सरकार की आलोचना की है।
उनका कहना है कि सरकार स्कूल और छात्रों के गलत आंकड़े पेश कर रही है और तथ्यों को सही तरह से पेश नहीं कर रही है। शिक्षा मंत्री तावडे का कहना है कि छात्रों के स्थानांतरण से उनका कोई नुकसान नहीं होगा और न ही उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई असर पड़ेगा।