- Back to Home »
- National News »
- बुलेट ट्रेन का विरोध करने वाले लोग बैल गाड़ी की यात्रा करें.... प्रधानमंत्री मोदी
Posted by : achhiduniya
03 December 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस थी
जिसने देश को जेल बना दिया। मीडिया को कुछ प्रकाशित करने से पहले इंदिरा जी से
पूछना पढ़ता था,इसलिए शहजाद जो कह
रहें है, यह असामान्य नहीं, कांग्रेस
संस्कृति है। उन्होंने कहा कि सुरेंद्रनगर में पानी की कमी अब इतिहास है भाजपा
नर्मदा का पानी लाई और किसानों की मदद की। उन्होंने कहा कि मेरे भगवान 125 करोड़ भारतीय हैं, जिनकी मैं सेवा कर रहा हूं। मोदी
ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने समाज को विभाजित कर दिया। कांग्रेस ने
लोगों की दोस्ती होने से पहले उसे तोड़ देना सुनिश्चित किया। वहीं भरूच की एक रैली
में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति के साथ मेरी समस्या बहुत सरल है। वे
हमारा विरोध सिर्फ विरोध करने के लिए करते हैं।
वे बुलेट ट्रेन जैसी चीजों का विरोध करते हैं क्योंकि वे इस पहल को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं और इस बात की इर्ष्या कर रहे हैं कि इस कोई और क्यों कर रहा है? उन्होंने कहा कि जो लोग बुलेट ट्रेन का विरोध कर रहे हैं वो लोग बैल गाड़ी की यात्रा करें। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने गुजरात स्थित सूरत की एक चुनावी रैली में कहा कि यह चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं है बल्कि हर गुजराती के लिए है, जिसे राहुल गांधी और उनके दोस्त अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में 'गधा' कहा था। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी आती है तो हाथ पकड़ कर नहीं बल्कि कमल पर बैठ कर आती है।