- Back to Home »
- Tours / Travels »
- देश का पहला और अनूठा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इको पार्क......सोनी समाज
Posted by : achhiduniya
31 December 2017
देश के पहले और अनूठे इको पार्क मे सोनी समाज मित्र मंडल
की ओर से बीते दिनो {24 दिसम्बर
2017- रविवार को} वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
(वेकोलि) के इको माईन टूरिज्म के अंतर्गत नागपुर के सावनेर स्थित इको पार्क में पिकनिक
का आयोजन किया गया था। इस पार्क का उल्लेख मार्च 2016 में माननीय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने बहुश्रुत कार्यक्रम "मन की बात" भी
कर चुके हैं।
सोनी समाज के सदस्यों ने पार्क में कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मियों की स्थिति को करीब से जाना। खदान में काम करना कितना जोखिम भरा है, यह भी जानने का मौका मिला कि, कोयला कर्मी किन विपरीत परिस्थितयों में काम करते हैं। वेकोलि एक ओर जहाँ देश में अवश्यक ऊर्जा की आपूर्ति में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है,वहीँ दूसरी ओर इको पार्क, पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता का जीता-जगता उदहारण है।
इको पार्क को वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया गया है। यह इको पार्क वेकोलि (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) एवं कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) श्री राजीव रंजन मिश्र की परिकल्पना का मूर्त रूप है। इको पार्क में लगे झूलों और फव्वारों का बच्चों व बड़ों ने भरपूर आनंद लिया। महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बैटरी से चलने वाली छोटी-सी, खुबसूरत और इको फ्रैंडली ट्रेन की सवारी कर आनंद उठाया। समाज के महासचिव मनीष सोनी ने वेकोलि (WCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) एवं कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) राजीव रंजन मिश्र की इको माइन टूरिज्म की संकल्पना की सरहना की। सोनी समाज के लोगों ने अनुभव किया कि, यह पार्क प्रकृति से जुड़ने का एक सजग माध्यम है। उन्होंने देखा कि, पार्क वन्य प्राणियों को आश्रय भी प्रदान कर रहा है।
सावनेर उपक्षेत्र में कार्यरत कर्मी एवं आस-पास के लोग इस उत्तम व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं और देश-विदेश से पर्यटक इसका भ्रमण करने के लिए आते हैं। अब तक एक लाख से अधिक पर्यटक इको पार्क आ चुके हैं। सोनी समाज के अध्यक्ष, श्रीअशोक सोनी ने अविनाश रेड्डी, सहायक प्रबंधक (सीडी/कार्मिक) व डॉ. मनोज कुमार, सहायक प्रबंधक (राजभाषा/जनसंपर्क) का पार्क का दौरा कराने के लिए आभार माना पिकनिक में लक्ष्मीकांत सोनी, सुरेश सोनी, आर. एस.वर्मा, शेखर सोनी, पंकज सोनी, किशन सोनी, दीपक सोनी, नंदिता सोनी, सुषमा सोनी, आकृति वर्मा, राजू वर्मा, शीतल सोनी, रमा सोनी, कृष्णदेव सोनी, व अन्य उपस्थित थे। सभी ने पिकनिक का भरपूर लुफ्त उठाया। मित्र मनीष सोनी विशेष संवाददाता हितवाद प्रेस नागपुर।