- Back to Home »
- State News »
- सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है....पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है....पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
30 December 2017
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष
और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, सबसे
दु:खद बात तो यह है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी भाजपा सरकार ने ठंड
में ठिठुरने को छोड़ दिया है। उनके लिए स्वेटर की अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है लगता
है अब अगले वर्ष गर्मियों में बच्चों को स्वेटर मिलेंगे। भाजपा सरकार केवल बातें
बना रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीतलहर चल रही है। हजारों
लोग जिनके सिर पर छत नही हैं, सड़कों पर ठिठुरते हुए रात काट
रहे हैं,लेकिन सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा
गरीबों का मजाक उड़ा रही है। राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के आदेशों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। कंबल वितरण और
रैनबसेरों के नाम पर सिर्फ जबानी जमाखर्च करके जनता को धोखा दिया जा रहा है। दिखावे
के लिए रैन बसेरे बने हैं, जहां गरीबों को नरकीय जीवन में
रहना पड़ता है।
