- Back to Home »
- Property / Investment »
- बैंक घाटे में चल रही अपनी सभी शाखाओं को बंद करें....वित्त मंत्रालय
Posted by : achhiduniya
26 December 2017
केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का अगर ये बैंक पालन करते हैं,
तो फिर इसका असर न केवल इन बैंकों के ग्राहकों बल्कि यहां काम कर
रहे कर्मचारियों भी देखने को मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक बैंकों को आदेश दिया है कि वो घाटे में चल रही अपनी सभी
शाखाओं को बंद करें ताकि ऑपरेशनल कॉस्ट में कमी की जा सके। केंद्रीय वित्त
मंत्रालय ने सुधार प्रक्रिया के तहत वित्तीय हालत सुधारने के लिए सार्वजनिक
क्षेत्र के बैंकों से अपनी घरेलू व विदेशी शाखाओं का पुनर्गठन करने के लिए कहा है।
सूत्रों के अनुसार पूंजी बचाने के अभ्यास के तहत बैंकों से घाटे में रहने वाली घरेलू तथा विदेशी शाखाओं को बंद करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि नुकसान वाली शाखाओं के संचालन का कोई मतलब नहीं बनता और ये बैलेंस शीट के लिए भार हैं।