- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान 1975 के आपातकाल में जेल गए लोगो को मिलेगी पेंशन....
Posted by : achhiduniya
26 December 2017
महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नविस ने सदन में घोषणा
करते हुए विधानसभा में साफ कर दिया कि सरकार ने महाराष्ट्र के ऐसे सभी लोगों की
जानकारी इकठ्ठा की है,जो इमरजेंसी में जेल गए थे। महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा
ऐलान करते हुए उन सभी लोगों को पेंशन देने की योजना बनाई है जो लोग साल 1975 में इंदिरा सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी
में जेल गए थे। सरकार ने साफ कर दिया कि आने वाले समय में इसे कैबिनेट में पास कर
दिया जाएगा।
नए साल में इसको कैबिनेट की मंजूरी भी मिल जाएगी। फिलहाल इमरजेंसी में भाग लेने वालों को पेंशन देने का मुद्दा आगे और तूल पकड़ सकता है। ऐसे में विपक्ष सरकार के इस फैसले की खिलाफत करने का मन बना चुकी है। सरकार ने यहां तक कह दिया कि उसने दूसरे प्रदेशों से भी नियमों की जानकारी मंगाई है।