- Back to Home »
- International News »
- हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखना पड़ा महंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार....
Posted by : achhiduniya
05 December 2017
हिंदुस्तान और हिंद शब्द का प्रयोग अक्सर अरबी तथा ईरानी
लोग दक्षिण एशिया के लिए किया करते थे। 1947 में देश के आजाद होने के बाद से अब इसका भारत के संदर्भ में किया जाता है।
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय साजिद फैक्ट्री में मजदूरी करता
है उसे भारतीय फिल्में देखने व गाने सुनने का बहुत शौक है। पुलिस के मुताबिक साजिद
पर फिल्मों का इतना गहरा असर हुआ है कि उसने अब सार्वजनिक तौर पर भारत की तारीफ
करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में रहने वाले साजिद नाम के
युवक को अपने घर के बाहर की दीवार पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखना महंगा पड़ गया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया साथ ही उस पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज कर दिया. पुलिस के मुताबिक लोगों ने साजिद के घर के बाहर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा देखा, जिस पर उन्होंने एतराज जताया था व पुलिस को सूचना दी। जिस पर उन्होंने माखन कॉलोनी में रहने वाले इस युवक के घर पर छापा मारा औऱ उसके घर की बाउंड्री पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा पाया। पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 505 के तहत आपराधिक केस दर्ज किया। इस धारा के तहत साजिद को 7 साल की जेल के साथ जुर्माना भरने की सजा दी जा सकती है।