- Back to Home »
- Politics »
- चुनाव के मौसम मे वादो से भरा कांग्रेस का घोषणा पत्र....
Posted by : achhiduniya
04 December 2017
चुनाव आते ही सभी राजनैतिक पार्टियो के सर पर शिकन आ
जाती है। मतदाताओ को रिझाने के लिए ऐसे वादे करती है जो धरातल पर कभी संभव ही नही
हो पाते। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तीन अहम मुद्दे डाले हैं। पहला मुद्दा
किसानों के बारे में, दूसरा
युवाओं के रोजगार के बारे में और तीसरा बड़ा मुद्दा महिलाओं के बारे में है। किसानों
के बारे में जो पांच अहम बातें हैं उसमें किसानों को कर्जमाफी, 16 घंटे बिजली, खेती के लिए मुफ्त पानी शामिल हैं। कांग्रेस
के घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर वे गुजरात में सत्ता में आए तो राज्य में
पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए तक कम कर देंगे। साथ ही राज्य में बिजली का बिल आधा करने का भी
वादा किया है। युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने वादा किया है,कि गुजरात के हायर एजुकेशन के छात्रों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप दिए
जाएंगे। कांग्रेस ने घोषणापत्र में हर समाज की महिला का अपना घर देने की बात कही
है।
साथ ही हर जिले में एक सिंगल विंडो इमरजेंसी सेंटर होगा जो 24 घंटे चलेगा। सभी लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की बात भी इसमें की गई है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ जो अपराध होगा उसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। पिंक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था महिलाओं के लिए की जाएगी। पार्टी ने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए भी कई वादे किए हैं। राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए 32 हजार करोड़ का फंड बनाए जाने की बात कही है। पार्टी ने कहा है कि राजय में जो 2,50,0000 बेरोजगार युवा हैं उनके लिए 32000 करोड रुपये का एक फंड बनाया जाएगा। 4000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात भी है। सरकारी विभाग में जो कॉन्ट्रैक्ट पर काम दिया जाता है या जो फिक्स सैलरी पर रखा जाता है या जो आउटसोर्सिंग की जाती है वह सब बिल्कुल बंद हो जाएगी। सरकारी नौकरियों में जितनी भी खाली जगह है उन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा।