- Back to Home »
- State News »
- क्या है नोएडा का अंधविश्वास मिथ्य या सत्य जो मुख्यमंत्री को नोएडा नही आने देता.....?
Posted by : achhiduniya
25 December 2017
यूपी में करीब 35 सालों से एक अंधविश्वास सभी मुख्यमंत्रियों पर हावी था कि जो भी नोएडा आता
है उसकी कुर्सी चली जाती है। उत्तर प्रदेश का ये हाइटेक शहर मुख्यमंत्रियों के
दर्शन के लिए तरसता रहा। समाजवादी विचारधारा वाले मुख्यमंत्री भी इसी डर से नोएडा
नहीं आते थे। दरअसल इस अंधविश्वास के पीछे कई बातें जुड़ी थीं जो इस दावे के
पुख्ता करती थीं। बात 1982 की है,उस समय यूपी में विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्यमंत्री थें। तत्कालीन यूपी के
सीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह नोएडा में वीवी गिरी श्रम संस्थान का उद्घाटन करने आए
थे। उसके बाद वह मुख्यमंत्री पद से हाथ
धोना पड़ा था। एक घटना 1988 की है,उस समय यूपी में वीर बहादुर सिंह मुख्यमंत्री थें। एक कार्यक्रम में
शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में
आए। वहां से उन्होंने कालिंदी कुंज पार्क का उद्घाटन किया था। उसके कुछ माह बाद ही
वह मुख्यमंत्री पद से हट गए। एक ऐसी ही घटना नारायण दत्त तिवारी के साथ भी जुड़ी
हुई है। वीर बहादुर सिंह के सीएम पद से हटने के बाद नारायण दत्त तिवारी यूपी के
मुख्यमंत्री बने। वह भी नोएडा के सेक्टर 12 स्थित
नेहरू पार्क का उद्घाटन करने वर्ष 1989 में आए।
उसके कुछ समय बाद वह भी मुख्यमंत्री पद से हट गए। साल 1994 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नोएडा के सेक्टर 40 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने आए। यादव ने मंच से कहा कि मैं इस मिथक को तोड़ कर जाऊंगा कि जो मुख्यमंत्री नोएडा आता है उसकी कुर्सी चली जाती है। उसके कुछ माह बाद ही वह मुख्यमंत्री पद से हट गए। इसके बाद 6 सालों तक कोई सीएम नोएडा नहीं आया। साल 2000 में जब राजनाथ सिंह यूपी के सीएम थे उस समय डीएनडी फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ। उन्होंने भी नोएडा आने के बजाय दिल्ली से ही इसका उद्घाटन किया। हालांकि मायावती इस मिथक को तोड़ने में कामयाब रही। वह 2008 नोएडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने आईं। उसके बाद वह लगातार चार बार नोएडा आईं। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग कुर्सी के जाने के डर से जीते हैं उनको मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है।
मोदी ने कहा कि श्रद्धा का अपना स्थान होता है, लेकिन अंधश्रद्धा के लिए कोई जगह नहीं होता है. उन्होंने हम आधुनिक-वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं। ऐसे मिथकों और मान्यताओं की कोई जगह नहीं है। पीएम ने कहा, जब मैं गुजरात का सीएम बना तो मुझे भी बताया गया कि इन जगहों में न जाएं नहीं तो सीएम दोबारा नहीं बन पाओगे। मैं उन सभी जगहों एक ही साल में हो आया। उसके बाद भी गुजरात का सबसे ज्यादा समय तक रहने वाला मैं सीएम बन गया। योगी आदित्यनाथ पूरी ऊर्जा के साथ यूपी के विकास में लगे हैं लेकिन कुछ लोग उनके कपड़े देखकर कहते हैं यह तो पुराने खयालों के होंगे, पोगापंथी होंगे, लेकिन उन्होंने आज दशकों से चले रहे उस अंधविश्वास को तोड़ दिया जिसकी वजह से यह इलाका मुख्यमंत्री के लिए अछूत बना रहा। मैं इसके लिए योगी जी को हृदय से बधाई देता हूं।