- Back to Home »
- Politics »
- फिल्मो के बाद राजनीति मे भी अपना लोहा मनवाने आएगा “रोबोट” रजनीकांत....
Posted by : achhiduniya
31 December 2017
दक्षिण के सुपर स्टार राजनीकांत ने कहा, मुझे अपनी पार्टी में कैडर नहीं गार्ड चाहिए जो
गलत होने से रोक सकें। मैं उनका सिर्फ सुपरवाइजर रहूंगा। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार
ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां सब कुछ बदलने की जरूरत है और वह अब समय आ
गया है। हम सिस्टम को बदल देंगे। मैं सुशासन को सुनिश्चित करना चाहता हूं। रजनीकांत
ने कहा चेन्नई में कई दिनों से पोस्टर लग रहे हैं, जिसमें कहा
जा रहा है कि रजनीकांत अगर राजनीति में आते हैं तो वो अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस मौके
पर रजनीकांत ने कहा कि उनकी पार्टी 2021 में होने वाले विधानसभा
चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने
कहा कि मेरी पार्टी का मार्गदर्शक नारा होगा, 'अच्छा करो,
अच्छा बोलो तो केवल अच्छा ही होगा। रजनीकांत ने लोगों से कहा कि किसी
दौलतमंद आदमी के पीछे भगने के बजाय आपने मां-बाप की सेवा करनी चाहिए।
रजनीकांत ने कहा कि वो कायर नहीं हैं, इसलिए पीछे नहीं हटेंगे। वो अपने कर्तव्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। तमिलनाडु की जनता को नीचे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि वो सत्ता की लालच में राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का पद मेरे पास बहुत समय पहले आया था, लेकिन मैं इससे दूर रहा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के संसदीय चुनावों में उतरने का निर्णय उचित समय पर लेगी। उन्होंने कहा कि यदि वह सत्ता में आने के तीन साल के भीतर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असमर्थ होते हैं, तो इस्तीफा दे देंगे।