- Back to Home »
- Religion / Social »
- मुस्लिम बच्चियो ने जीती गीता ज्ञान प्रतियोगिता....
Posted by : achhiduniya
31 December 2017
उत्तर प्रदेश मे आयोजित होने वाली गीता ज्ञान की प्रतियोगिता
में पूरे यूपी के सारे सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चों ने हिस्सा लिया। भगवान
कृष्ण के लिबाज में आलिया ने गीता को गाकर सुनाया। आलिया की उम्र बस 15 साल है। शायद इस उम्र में गीता का इतना बड़ा
दर्शन उसे समझ नहीं आता हो, लेकिन इतना तो वो समझती है कि
इसमें एक मजहब के भगवान ने जिंदगी का फलसफा बयां किया है, जो
धर्मों के आर-पार जाता है। मेरठ की 15 साल की इस मुस्लिम
बच्ची आलिया खान ने उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, एक मुस्लिम मज़दूर की
16 साल की बेटी आफरीन लखनऊ डिवीज़न में फर्स्ट आई है। इस
संबंध में आलिया ने कहा, किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा सब बहुत
सोपोर्टिव हैं।
अगर कोई कुछ कहता भी है तो मेरे पास सीधा सा जवाब है। मैं गीता किसी धर्म के कारण नहीं पढ़ती हूं। मैं गीता ग्यान लेने के लिए पढ़ती हूं और ग्यान हम कहीं से भी ले सकते हैं। इस मौके पर आलिया की मां अफरोज भी मौजूद थीं। अफरोज अपनी बेटी के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि लोगों हमें बधाई संदेश दे रहे थे और सब यहीं दुआ कर रहे थे कि वहीं से आलिया विजेता बनकर आए। उम्मीद है कि इस 15 साल की बच्ची की यह कोशिश दो मजबहों के बीच बड़ा रोल अदा करेगी। आफरीन और आलिया को देखकर लगता है कि अंधेरी सुरंग के किनारे पर कहीं रोशनी की किरण अभी बाकी है।