- Back to Home »
- National News »
- भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह की सीरीज नहीं खेली जाएगी.... विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
Posted by : achhiduniya
01 January 2018
विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज ने सोमवार को संकेत दिया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद और
गोलीबारी बंद नहीं कर देता, तब तक उसके साथ किसी भी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की संभावना
नहीं है। पड़ोसियों के साथ संबंध के दौरान बैठक में मौजूद सदस्य ने बताया कि भारत-पाक
क्रिकेट श्रृंखला किसी निष्पक्ष स्थल पर कराये जाने से संबंधित एक प्रश्न के जवाब
में सुषमा ने संकेत दिया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद एवं गोलीबारी बंद
नहीं कर देता, ऐसा होने की संभावना नहीं है। बैठक में सुषमा
ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात की थी।
उन्होंने प्रस्ताव किया था कि दोनों देशों को 70 साल से अधिक आयु के बंदियों अथवा महिलाओं या अस्थिर दिमाग वाले लोगों को संबंधों के मानवतावादी पहलू के अनुरूप छोड़ रिहा कर देना चाहिए। सुषमा ने यह बात विदेश मंत्रालय संबंधित संसद की सलाहकार समिति से एक बैठक के दौरान कही। बैठक में विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर एवं विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद थे।