- Back to Home »
- Tours / Travels »
- हज सब्सिडी खत्म करने का कदम राजनीतिक नहीं....मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
Posted by : achhiduniya
16 January 2018
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार (16
जनवरी) को कहा कि इस साल से हज पर कोई सब्सिडी नहीं होगी और सब्सिडी
पर खर्च होने वाली राशि का इस्तेमाल अल्पसंख्यक लड़कियों के शैक्षणिक सशक्तीकरण के
लिए किया जाएगा। साल 2012 में आए उच्चतम न्यायालय के आदेश के
बाद के वर्षों में हज सब्सिडी की राशि में लगातार कमी की गई। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
की ओर से आठ फरवरी, 2017 को जारी बयान के अनुसार सरकार ने 2013
में 680.03 करोड़ रुपये, 2014 में 577.07 करोड़ रुपये, 2015 में
529.51 और 2016 में करीब 405 करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर दी. नकवी ने इस बात से इनकार किया हज सब्सिडी
खत्म करने का कदम राजनीतिक है। उन्होंने कहा,जब सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी खत्म की तो क्या वह सियासी मुद्दा है?
हम पारर्शी ढंग से हज यात्रा चाहते हैं।
हम हज सब्सिडी पर खर्च होने वाले पैसे का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा, इस बार आजादी के बाद सबसे ज्यादा 1.75 लाख लोग हज पर जाएंगे। हमने हज यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रस्थान स्थलों का विकल्प देने का भी फैसला किया है। इसके साथ हजयात्रा के लिए समुद्री मार्ग को लेकर भी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की सरकार ने भारत से पानी के जहाज के जरिए हज यात्रा फिर से आरंभ करने को सैद्धांतिक रूप से सहमति प्रदान कर दी है और दोनों देशों के अधिकारी इससे जुड़े तौर-तरीकों को अंतिम रूप देंगे।