Posted by : achhiduniya 27 January 2018

 अमिताभ बच्चन जब साइंस से ग्रेजुएट हुए और एक केमिकल कंपनी में अच्छे पद पर उनकी नौकरी लग गई तो भला कौन ऐसा रहा होगा जिसने सोचा हो कि अमिताभ गलत जगह पर हैं,लेकिन अमिताभ गलत जगह पर थे। उन्होंने अपने तमाम साक्षात्कारों में बताया है कि 60 के दशक में उन्हें पहले ही प्रयास में एक ऐसी नौकरी मिल गई थी, जिसमें उन्हें गाड़ी  मिली हुई थी, रसोइया मिला हुआ था और आलीशान घर भी लेकिन उनके अंदर तो एक कलाकार बैठा था, जिसे कंपनी का एक्जीक्यूटिव बनना मंजूर ही नहीं था। नतीजतन अमिताभ ने जल्द ही मां-बाबूजी के न चाहने के बावजूद नौकरी छोड़  दी और आज बॉलीवुड के शहंशाह हैं। अमिताभ जैसी मन:स्थित हम लोगों में से भी बहुतों की होती है, लेकिन हम आमतौर पर अमिताभ जैसा साहसी फैसला नहीं कर पाते। 
हम यह फैसला लेने की बजाय तमाम किंतु-परंतु में अटके रहते हैं,लेकिन जो साहसी लोग होते हैं। उन्हें किंतु-परंतु की खाइयां आगे बढने से, छलांग लगाने से नहीं रोक पातीं। आगरा निवासी देवेन भारद्वाज एक सरकारी बैंक में मुलाजिम थे। नौकरी पक्की थी। प्रोन्नति तय थी। फिर भी उन्हें दस से पांच की यह नौकरी रास नहीं आ रही थी क्योंकि उनके अंदर तो एक दुस्साहसी फील्ड रिपोर्टर सांस ले रहा था। कई साल तक वह नौकरी, सुरक्षा और अपनी ख्वाहिश के बीच पुल बनाने की कोशिश करते रहे, मगर यह संभव नहीं था। अंतत: उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आज वह देश के एक बड़े न्यूज चैनल में आपदा रिपोर्टर हैं। हर उस जगह वह पूरे उत्साह के साथ सबसे पहले पहुंचते हैं, जहां कुदरत ने कहर ढाया होता है। वो कहते हैं, मैं यह निर्णय लेने में इसलिए सफल हो सका क्योंकि एक दिन मैंने अपने आपसे पूछा और कितने दिन मैं अपने आपको धोखा दूंगा। आज मैं बेहद संतुष्ट हूं।  क्योकि  मुझे दिन में 18-18 घंटे काम करना पड़ता है और कई बार तो सचमुच भूखे-प्यासे,लेकिन मुझे इस सबमें बहुत संतोष मिलता है क्योंकि मैं हमेशा से यह जोखिम लेना पसंद करता था। हम सबमें कुछ न कुछ हमारे बेहद निजी शौक होते हैं जो हमें खुशी देते हैं। हममें उत्तेजना भरते हैं और आसमान में उड़ने का जोश देते हैं,लेकिन हम अक्सर अपने शौकों को अपना दुश्मन समझ लेते हैं। खासकर तब जब हम किसी सुरक्षित नौकरी में हों, किसी सुरक्षित पद या पेशे में हों। इसी सुरक्षा के चलते जिंदगी भर हम अपनी खुशी के आसपास से तो निकलते हैं,लेकिन उसके आत्मीय कंधों पर अपनी बाहें नहीं डाल पाते। 
जबकि दुनिया भर में ऐसे एक से एक उदाहरण मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि वास्तव में मन का करने वाले हमेशा सफल होते हैं। मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव नीता बरोना कहती हैं,'मुझे अपनी इंटीरियर की नौकरी करते हुए फैशन डिजाइनिंग के लिए हमेशा अपने अंदर लगाव दिखा। आखिरकार एक दिन मैंने इस लगाव के नजदीक गई और हिम्मत किया कि अपने लिए कुछ महीनों की छुट्टी लेने का जोखिम करूं ताकि हर हाल में नई शुरुआत कर सकूं। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा कर लिया। आज मैं अपने ग्राहकों की चौंका देने वाली विश्‍वसनीयता अजिर्त कर चुकी हूं। अंकिता महादेवन की कहानी भी कुछ-कुछ ऐसी ही हैं।  उन्होंने कई लाख के अपने कामयाब केमिकल कारोबार को छोड़कर अपने शौक फैशन डिजाइनिंग को अपनाया और आज सुपर मॉम होने के साथ-साथ सुपर डिजाइनर भी हैं। 
जब भी अपने काम से ऊबें, इस बात को कसौटी की तरह इस्तेमाल करें कि आखिर काम करते हुए आपको ऊब क्यों होती है? एक बार न सही पर अगर इस सवाल को आप अपने आपसे कई बार दोहराएंगे तो आपको जवाब अवश्य मिलेगा और वो जवाब यह होगा कि चूंकि आप जो काम करते हैं, वह रोजी-रोटी के लिए तो बहुत अच्छा है,लेकिन वो काम आपकी रुचि का नहीं है इसलिए वो काम हमेशा बोझ की तरह आप पर हावी रहता है और आप थके-थके रहते हैं। इसलिए अगली बार जब कुछ करने का मन करे,लेकिन किसी न किसी वजह से आपको महसूस हो कि आपके हाथ-पैर बंधे हैं तो अच्छा यही होगा एक झटके में ऐसे बंधन तोड़ दें। फिर देखें कमाल आपको एक-एक नहीं दो-दो कामयाबियां प्रतीक्षारत मिलेंगी। जब भी अपने काम से ऊबें, इस बात को कसौटी की तरह इस्तेमाल करें कि आखिर काम करते हुए आपको ऊब क्यों होती है? एक बार न सही पर अगर इस सवाल को आप अपने आपसे कई बार दोहराएंगे तो आपको जवाब अवश्य मिलेगा। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ 92,000 टन LPG वाले दो और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, दो-ढाई दिन में पहुंचेंगे भारत। @ यूपी में 120 तो बिहार में 60 लोकसभा सीटें, 33% महिला आरक्षण देने के लिए बन गया फॉर्मूला।@ जगन्नाथ मंदिर के खजाने की होगी गिनती, 46 साल बाद 25 मार्च से खुलेगा रत्नभंडार।@ सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए।@ इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर।@ अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट की फटकार-एजेंसियों की लेटलतीफी नामंजूर।@ लोकसभा सीटें होंगी 816, महिलाओं के लिए 273, महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी।@ UP- प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, 4 की मौत; PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख।@ कॉरपोरेट कानूनों को आसान बनाने की तैयारी, बिल JPC को सौंपा गया।@ 2 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को जमानत से इनकार।@ पुलिस कितनी असंवेदनशील हो गई है,बच्ची से रेप केस की जांच के तौर-तरीके से CJI भी हैरान।@ जम्मू-कश्मीर-हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक ।@ 110 सैनिकों को ले जा रहा कोलंबियाई सैन्य विमान C-130 दुर्घटनाग्रस्त।@ अमेरिका ने खुफिया जानकारी जुटाने और प्रशिक्षण के लिए सैनिकों के साथ नाइजीरिया में ड्रोन भेजे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -