- Back to Home »
- State News »
- एक बार फिर हज़ारे फुकेंगे अनशन का बिगुल....भ्रष्ट केजरीवाल नही होंगे हिस्सा..... अन्ना हज़ारे
Posted by : achhiduniya
27 February 2018
अन्ना हजारे मंगलवार को सीतापुर के राजा कॉलेज मैदान में जनसभा को
संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो बार अनशन पर बैठा, दोनों बार सरकारें चली गईं। इस बार भी यही होना है। कांग्रेस ने लोकपाल
कानून न बनाकर धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को वह अच्छा
ईमानदार समझते थे लेकिन उन्होंने कानून न बनाकर देश के साथ धोखा किया है। 23
मार्च को लोकपाल, लोकायुक्त के लिए करने जा
रहे अनशन में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को वह नहीं बुलाएंगे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया
है। अन्ना ने कहा, 'ऐसे लोगों को मेरे पास आने की कोई जरूरत
नहीं। उसके विधायकों ने अफसरों से जो मारपीट की है, वह भी
अच्छा नहीं किया है। निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान को फसल
का सही दाम मिले, लोकपाल कानून बने, लोकायुक्त
हर राज्य में तैनात हों, इसके लिए लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया
है। अन्ना ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा, मुझे
उम्मीद थी कि अच्छे दिन आ जाएंगे लेकिन इन्होंने तो भ्रष्टाचार और बढ़ा दिया। धारा
44 पास कराकर अफसरों के भ्रष्टाचार करने के लिए रास्ता खोल
दिया, वह भी चोरी-चोरी।
