Posted by : achhiduniya 23 February 2018


सकारात्मक नजरिया दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हमारी तमाम अच्छाइयां इसी से निकलती हैं कि हम जिंदगी को कितनी सकारात्मकता के साथ देखते हैं। कोई भी इंसान कई मौकों पर बाहरी दुनिया में असफल होता है और उसके भीतर भी कशमकश चलती रहती है,लेकिन हर तरह की स्थिति में जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिया ही काम आता है। सकारात्मक रवैये का एक बड़ा अर्थ है चीजों को नजरअंदाज करना। हमारे सामने ऐसी बहुत-सी चीजें आती हैं,जो हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं होती,लेकिन हमें उनके साथ रहना पड़ता है। आप बुरी चीजों को बदल नहीं सकते, बस आपको उनसे बचने का तरीका आना चाहिए। जिस तरह फूल के साथ हर शाखा पर कांटे होते हैं, उसी तरह समाज में हर तरह के लोग होते हैं। इसी समाज में कुछ अच्छी बातें होती हैं तो बुरी बातें भी देखने में आती हैं। अगर आप हर बुराई से लड़ें तो आप उसी में ही अपना कीमती समय व्यर्थ कर देंगे। 
आपकी सारी ऊर्जा भी इसी में खत्म हो जाएगी। बुराइयों से लड़ने का विचार वैसा ही है जैसा कि बिना कांटों का गुलाब पाने के लिए गुलाब के पौधे से सारे कांटों को तोडऩा। कुछ दिनों बाद कांटे फिर निकल आएंगे। आप गुलाब का दूसरा पौधा लगाएंगे उसमें भी कांटे निकलेंगे। तो इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम यह नहीं कर सकते कि एक नई किस्म का गुलाब बनाएं, जिसमें फूल तो हों पर कांटे नहीं हों।  ठीक ऐसा ही मामला इंसानी समाज का भी है। यहां भी यही होता है कि हमेशा कोई आपको गुस्सा दिलाएगा। अप्रिय स्थिति पैदा करेगा और आप उससे पूरी तरह मुक्त नहीं हो सकते हैं, वह तो रहेगा ही। आपको उससे बचने का तरीका आना चाहिए। जब आप नजर अंदाज करना सीख जाएंगे तो इस तरह की स्थितियों से निकल सकेंगे। सारा मसला यही है कि हम गुस्सा हो जाते हैं, जज्बाती हो जाते हैं और चीजों से उलझ जाते हैं। लोग यह सोचते हैं कि समस्याओं को खत्म करो तो शांति आ जाएगी, लेकिन समस्या को खत्म करके शांति कभी नहीं आएगी। एक समस्या को खत्म करोगे तब तक दूसरी पैदा हो जाएगी। यह सिलसिला चलता ही रहेगा और आप इस गोले में घूमते रहोगे। इसलिए अगर समस्या से निकलना है तो नजरअंदाज करना सीखो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -