- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- आप भी बन सकते है अमीर सिर्फ......?
Posted by : achhiduniya
21 April 2018
अमीर बनना किस्मत की बात नहीं है बल्कि इसके लिए आपको
कुछ आदतें अपनानी होंगी। एंटरप्रेन्योर की तरह हमेशा मौके की तलाश में रहें। चाहे
वो मौका छोटा हो या फिर बड़ा। फिजूलखर्जी से बचें। आप का खर्च हमेशा आय से कम ही होना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी
फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बफे आज भी अपनी
पुरानी कार से ही चलते हैं। आप जिस फील्ड में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उसके
बारे में हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहने की आदत डालें। बफे का कहना है कि आप जितना
सीखते हैं आपके विकल्प उतने ही बढ़ जाते हैं।किसी भी मार्केट या फिर कंपनी में पैसा
इन्वेस्ट तभी करें जब आप को ये पूरा विश्वास हो जाए कि इससे फायदा ही होगा।
थोड़ा सा भी कन्फ्यूजन है तो अपना पैसा कत्तई इनवेस्ट ना करें। अगर भीड़ से अलग चलना चाहते हैं तो आपको बाकी लोगों से अलग सोचना होगा। क्यों कि हर एक की सिचुएशन में फर्क होता है। इस बात की कोई गारंटी नहीं कि जिस किसी फैसले से सामने वाले को फायदा पहुंचा है वहीं फैसला आपको भी फायदा पहुंचाए। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में जोखिम लेना बेवकूफी है। ऐसे में आपको सबसे पहले अपने पैसे की सेफ्टी पर ध्यान देना चाहिए। शुरूआत में छोटे-छोटे बजट पर ही ध्यान दें।