Posted by : achhiduniya 16 April 2018


श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल छत्तीसगढ़ रायपुर देश का एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो बच्चों के हृदय रोगों के इलाज के लिए समर्पित है। पूरी तरह फ्री इस अस्पताल में दुनिया भर से आए बच्चों का इलाज किया जाता है। बताया गया है कि पहले यहां सभी उम्र के मरीजों के दिल का इलाज किया जाता था लेकिन फरवरी साल 2014 से इसे चाइल्ड हार्ट केयर सेंटर में बदल दिया गया। घर का कोई सदस्य बीमार हो तो पैसे की तंगी के कारण बहुत से लोग चाहकर भी बड़े निजी अस्पताल में उसका इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में सोचिए उन लोगों की बेबसी जो अपने नन्हें से बच्चे के दिल में छेद की बीमारी का इलाज पैसे की कमी के कारण नहीं करा पाते। रायपुर में एक ऐसा अस्पताल है, जहां सुविधाएं तो सब हैं लेकिन कैश काउंटर नहीं है। 
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि यह ऐसा अस्पताल है जहां कैश काउंटर नहीं है। प्राथमिक जांच, ऑपरेशन, इलाज, रहना और खाना सभी मुफ्त है। इस अस्पताल में भर्ती होने वाले 12 साल तक के बच्चों के साथ दो व्यक्तियों को और 12 से 18 साल तक के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के साथ एक व्यक्ति के रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी बताते हैं कि अस्पताल के शुरू होने के बाद से इस साल मार्च महीने तक यहां 4500 बच्चों के हृदय का ऑपरेशन हो चुका है। 
यहां के चिकित्सकों के दल ने फिजी जाकर 26 बच्चों के दिल का ऑपरेशन किया था। वह बताते हैं कि इसे अस्पताल नहीं बल्कि टेंपल आफ हीलिंग कहते हैं और इसे मंदिर की तरह ही पूजा जाता है। इस अस्पताल में बच्चों के हृदय रोग के 25 तरह के ऑपरेशन किए जाते हैं। निजी अस्पतालों में इसका खर्च तीन से 15 लाख रुपये आता है लेकिन यहां यह निःशुल्क है। यहां बेहतर चिकित्सकों की टीम है जो एक दिन में कम से कम पांच ऑपरेशन करती है जिसमें से तीन ऑपरेशन ओपन हार्ट सर्जरी का होता है। अस्पताल में हर दिन जिन बच्चों का ऑपरेशन होता है उनके लिए प्रार्थना की जाती है और उनकी लिस्ट देश विदेश में फैले लाखों अनुयायियों को भेजी जाती है जिससे वह भी प्रार्थना में शामिल हो सकें। 
डॉक्टरों का कहना है कि मंदिर की तरह ही लोगों की सेवा के लिए, न कि पैसे कमाने के लिए यहां इलाज किया जाता है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के छोटे से गांव में रहने वाले अजय सिंह के घर तीन महीने पहले बेटी का जन्म हुआ लेकिन कुछ ही दिन में पता चला कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। निजी स्कूल में शिक्षक अजय के पास इतना पैसा नहीं था कि बच्ची का महंगा इलाज करा पाते। ऐसे में उन्हें किसी ने नया रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल का पता दिया तो वह बिना देर किए अपनी लाडली को लेकर यहां चले आए। सिंह कहते हैं कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के शरीर की एक नस भी सिकुड़ी हुई है। पहले उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा फिर बाद में दिल का। तीन दिन पहले बच्ची का एक ऑपरेशन सफल रहा। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -