- Back to Home »
- Crime / Sex »
- क्या आप सेक्स को सिर्फ एक ड्यूटी समझकर पूरा करते है.....?
Posted by : achhiduniya
15 April 2018
पुरुषों से आखिर क्या चाहती हैं महिलाएं, यह समस्या दुनिया भर के पुरुषों की है। पुरुषों को अक्सर ये बात समझ नहीं आती। महिलाओं को खुश रखने के लिए वह क्या-क्या नहीं करते इसके बावजूद उन्हें खुश नहीं कर पाते और उनके गुस्से का शिकार बन जाते हैं। पुरुष समझ नहीं पाते कि उनको क्या पसंद है। पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं को समझना अधिक मुश्किल होता हैं। उन्होंने कई रहस्यमयी राज़ अपने अंदर छुपाये होते हैं। इसलिए महिलाओं को ऐसे साथी की तलाश रहती है जो उनकी बात समझे। वैसे तो महिलाओं को फैशनेबल और स्टाइलिश पुरुष ज़्यादा पसंद आते हैं,लेकिन उन्हें कब, कौन और कैसे पसंद आ जाए कहना मुश्किल
है। यदि आप चाहते हैं कि सेक्स के दौरान आपको आपके पार्टनर को चरम सुख की प्राप्ति हो, तो आपको सेक्स से जुड़ी कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना होगा। सेक्स के माध्यम से ही पुरुष अपने पार्टनर से इमोशनली कनेक्ट होते हैं। इसिलए महिलाओं को इस बात का ख़ास ध्यान रखना चाहिए कि वह इसे महज एक ड्यूटी न समझें। ऑफिस के दिनभर के तनाव के बाद एक मात्र यही सहारा होता है जिससे वह इमोशनली आपसे कनेक्ट होते हैं। अपनी फ़्रस्ट्रेशन निकालते हैं। पुरुष अक्सर उस समय बेहद बुरा फील करते हैं जब उनकी पार्टनर सेक्स को सिर्फ एक ड्यूटी समझकर पूरा करती है।
महिलाओं का इस तरह का व्यवहार पुरुषों की सेक्स ड्राइव को खत्म कर सकता है। इसिलए अपने पार्टनर के मूड को भांप कर उसका उत्साह बढ़ाए। पुरुष भी काफी इमोशनल होते हैं, लेकिन वह कभी ज़ाहिर नहीं कर पाते। ज्यादातर पुरुष अपनी इच्छाओं को अपनी पार्टनर के सामने खुलकर ज़ाहिर करते हैं, वही इस मामले में महिलाएं ज़रा झिझकती नज़र आती हैं।


