Posted by : achhiduniya 23 April 2018


आपको जितना खर्च करना है करिये लेकिन हमारा मानना है कि खास मौकों और लोगों पर दिल खोलकर खर्च करने में कोई बुराई नहीं है। हर बार भविष्य के बारे में सोचकर मन मारने की ज़रूरत नहीं। ऐसा कई दफा, कई लोगों के साथ होता है कि वो न चाहते हुए भी लिमिट से ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं। किसी ट्रिप पर या किसी फंक्शन की तैयारियों के दौरान ऐसा अक्सर होता है। उस वक्त भले ही हम दिल की बात मानकर और दुनियादारी का ख्याल रखते हुए औकात से बढ़कर खर्च कर देते हैं,लेकिन जब बजट का ऐहसास होता है, तब चेहरे की सारी हंसी गायब हो जाती है। आपने जितनी भी एक्ट्रा राशि खर्च की है, उसकी भरपाई करने के लिए आपको दो काम करने होंगे। पहला कुछ दिनों के लिए खर्च पर लगाम लगानी होगी। दूसरा, कमाई के और भी तरीके ढूंढ़ने होंगे। अगर खर्च की गई राशि को आप अपने अगले बजट में मैनेज कर सकते हैं, तो बढ़िया है,लेकिन अगर यह राशि बड़ी है तो आपको दूसरा काम, यानी एक्ट्रा इंकम का भी बंदोबस्त करना होगा। घर-दफ्तर की मसरूफियत ने आपको ये सोचने का मौका ही नहीं दिया कि इनके अलावा भी आप कुछ वक्त निकालकर एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं। 
किसी को ट्यूशन देकर, कुछ आर्टिकल लिखकर, किसी एनजीओ का कोई शॉर्ट-टर्म प्रोजेक्ट करके आप थोड़े पैसे और कमा सकते हैं। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार, परिवार और दोस्तों की सलाह लेकर कोई पार्ट-टाइम जॉब भी कर सकते हैं। कुछ खर्च ऐसे होते हैं जिनमें कटौती संभव नहीं जैसे-किराया, राशन, बच्चों की फीस वगैरह, लेकिन कुछ खर्चों को आप कम ज़रूर कर सकते हैं, जैसे- रेस्त्रां जाकर खाना खाने की जगह दोस्तों के साथ घर पर ही खास लंच करें। हम आपको शॉपिंग, ट्रैवलिंग के खर्चों को बंद करने की सलाह नहीं दे रहे, बल्कि उन्हें कम करने का सुझाव दे रहे हैं। इसके लिए आपको अपनी क्रियेटिविटी और ज़रूरत के हिसाब से तरीके निकलने होंगे। आप एक नोटबुक लीजिये और उसमें तारीख के हिसाब से हर छोटे-बड़े खर्च को लिखें. रेफ्रेंस के लिए क्रेडिट कार्ड का स्टेटस, डेबिट कार्ड की स्टेटमेंट वगैरह भी क्रॉस चेक कर लें। अंत में इन सभी खर्चों को जोड़कर अपने बजट से घटा लें। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -