- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- देसी मिट्टी की फ्रिज [मटका] बड़ा लाभदायक जाने.....?
Posted by : achhiduniya
22 April 2018
गर्मी में मटके का पानी पीना चाहिए। मटके का पानी पीने के फायदे सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। मटके का पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ, जो शरीर में बीमारियां उत्पन्न करते हैं वह दूर हो जाते हैं। मटके का पानी पीने के कई फायदे होते हैं। मटके का पानी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पीना चाहिए। मटके का पानी ठंडा होने के साथ-साथ फायदेमंद भी होता है। मिट्टी से बने मटके का पानी बहुत शुद्ध होता है। मिट्टी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे मटका बनने पर पानी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। गर्मी में फ्रिज में रखा ठंडा पानी गले को प्रभावित करता है, जिससे गले की कोशिकाओं पर भी असर पड़ता है।
ठंडा पानी पीने से ग्रंथियों में भी सूजन आ जाती है। गले की इस तरह की तमाम समस्याओं के लिए मटके का पानी फायदेमंद होता है। मटके का पानी गैस्ट्रिक समस्या को कंट्रोल करता है। पेट की तमाम समस्याओं जैसे कब्ज, पेट दर्द, गैस आदी के लिए मटके का पानी फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान महिला को बहुत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। बहुत ठंडा पानी पीना हानिकारक हो सकता है। इसलिए मटके का पानी पीना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेगा। मिट्टी के मटके का पानी नियमित रूप से पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता सही रहती है।
प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से वह अशुद्ध हो जाता है, क्योंकि उसमें प्लास्टिक के कण मिलते रहते हैं, जबकि घड़े का पानी पूरी तरह से शुद्ध होता है। मिट्टी से बने मटके में रखा पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ दूर हो जाता है। मटके का पानी पीने पर वह शरीर का विषैला पदार्थ सोख लेता है।


