- Back to Home »
- Religion / Social »
- राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो भारत अपनी संस्कृति से कट जाएगा......सरसंघचालक मोहन भागवत
Posted by : achhiduniya
24 April 2018
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर सिवनी रोड पर ग्राम सिहोरा के नजदीक स्थित जमीन पर रामेश्वरम् पूजा धाम की आधारशिला रखने पहुंचे थे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यहां एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए। राम मंदिर के निर्माण से भारत विश्व में मर्यादा सिखाने वाले देश के रूप में उभरेगा। कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि बाहरी लोगों ने अयोध्या के राम मंदिर को नष्ट किया था। अब देश की जिम्मेदारी है कि वह राम मंदिर को दोबारा से स्थापित करे। उसी जगह पर मंदिर स्थापित होना चाहिए। इसके लिए हम लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण इच्छा नहीं संकल्प है। अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो भारत अपनी संस्कृति से कट जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द और हर हाल में होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से दुनिया का मानव सुख और शांति प्राप्त करेगा। भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग निर्माण कार्य के लिए लग जाइए। हम भी सहयोग करेंगे और संघ भी सहयोग करेगा।

