Posted by : achhiduniya 24 April 2018


कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के 'कास्टिंग काउच' से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया में कहा,यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं होता है। यह सब जगह होता है, और यही कड़वी सच्चाई है। यह कल्पना मत कीजिए कि संसद इससे बची हुई है, या अन्य कार्यस्थल इससे अछूते हैं। अब वक्त आ गया है, जब हिन्दुस्तान खड़ा हो, और कहे 'Me Too' बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने मंगलवार को कास्टिंग काउच जैसे मुद्दे का बचाव करते हुए बयान दिया कि यह आपसी सहमति से होता है और कम से कम लोगों को रोजी-रोटी प्रदान करता है। सरोज खान के इस बयान पर हंगामा मचा हुआ है, इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद रेणुका चौधरी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि संसद भी इससे बची हुई नहीं हैं। 
संगली में एक समारोह के दौरान कास्टिंग काउच से जुड़े सवाल पर सरोज ने कहा, क्या मैं आपको एक चीज बता सकती हूं? यह बाबा आजम के जमाने से हो रहा है। यह अभी शुरू नहीं हुआ। कोई न कोई किसी लड़की का फायदा उठाने की कोशिश करता है। सरकारी लोग भी ऐसा करते हैं, तो फिर आप फिल्म जगत के पीछे क्यों पड़े हो। उन्होंने कहा, यह कम से कम रोटी तो देता है। यह आपका दुष्कर्म कर आपको छोड़ तो नहीं देता। यह लड़की पर निर्भर करता है कि वह क्या चाहती है। अगर आप गलत हाथों में नहीं पड़ना चाहती तो आप नहीं पड़ेंगी। अगर आपके पास कला है तो आपको खुद को बेचने की क्या जरूरत? फिल्म जगत का नाम मत लीजिए। इस टिप्पणी का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सरोज ने हालांकि अपने बयान के लिए माफी मांग ली।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -