Posted by : achhiduniya 25 July 2018


 शिव सेना सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश वापस आते ही सीएम फडणवीस से इस्तीफा लिया जा सकता है। राउद ने कहा कि बीजेपी के अंदर सीएम फडणवसी को हटाने की बात चल रही है। हालाँकि बीजेपी ने तत्काल ही संजय राउत के बयान का खण्डन करते हुए ऐसी किसी संभावना से इनकार किया। पीएम नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं। रवांडा और युगांडा के बाद बुधवार शाम को पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए। मराठा आरक्षण के लिए फिर से शुरू हुए आंदोलन के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज कहा कि भाजपा के अंदर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बदलने की बात चल रही है। उनके इस दावे को भाजपा ने अफवाह  बताकर खारिज कर दिया है। राउत राज्यसभा के सदस्य हैं जिनकी पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में है। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है और राज्य सरकार इससे निपटने में सक्षम नहीं है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए अंतिम निर्णय (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी करेंगे।
लेकिन भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री को बदलने की बात चल रही है। शिव सेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि मराठा आरक्षण आंदोलन में राज्य सरकार की विफलता के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस्तीफा ले सकती है। भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा सरकार और मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं और स्थिर हैं। पार्टी के अंदर कोई समस्या नहीं है। यह शिवसेना की तरफ से महज अफवाह है। राउत ने कहा कि शिवसेना सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग में मराठा समुदाय का शुरू से ही समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसने भी आरक्षण के लिए मराठा आंदोलन में हिस्सा लिया था। अब यह देखना भाजपा की जिम्मेदारी है कि कैसे आरक्षण दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भी मराठा आरक्षण को गंभीरता से नहीं लिया। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन। @ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर में बैठक में कई मुद्दों होगी चर्चा।@ तमिलनाडु में कोलाथुर सीट खाली, विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी; TVK 108 पर आई।@ 2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बनेगी: गिरिराज सिंह।@ फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत।@ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद।@ योगी सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, UP 2027 के लिए पार्टी ने बनाया 'ट्रिपल S' प्लान।@ भारतीय संसद का रिकॉर्डः 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, कांग्रेस की इन 4 शर्तों में फंसी सरकार।@ MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 33 घायल।@ राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं।@ चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर OHE शुरू, ट्रायल अब दूर नहीं।@ अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर।@ बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत-मृतकों की संख्या 1352 पहुंची।@ राहुल गांधी को विनोद बंसल की नसीहत, कहा-RSS को समझेंगे तो सच्चे इंसान बन जाएंगे।@ पुणे में 4 मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग, 18 गाड़ियां जलकर खाक- 35 लोगों को छत पर पहुंचाकर बचाई जान।@ चांद पर चीन का रोडमैप: 2030 तक पानी-ऑक्सीजन बनाने का टेस्ट, 2040 तक प्लांट और 2050 से माइनिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

समाधा आश्रम द्वारा भक्ति कीर्तन कर मनाया श्री गुरु नानकदेव जी का अवतरण दिवस भव्य शोभा यात्रा श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर महाराष्ट्र श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -