- Back to Home »
- State News »
- मराठा आरक्षण की तर्ज पर मुस्लिमो ने भी मांगा 5% आरक्षण.....
Posted by : achhiduniya
04 August 2018
मुसलमानों ने मराठा क्रांति मोर्चा की तर्ज पर मुस्लिम क्रांति मोर्चा का गठन किया है और मांग की है कि राज्य सरकार उन्हें नौकरियों और शिक्षा में 5 फीसदी आरक्षण दे। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में मुस्लिम नेताओं के एक समूह ने मुस्लिम क्रांति मोर्चा का गठन किया। इस मोर्चा के जरिए वे अब आरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। आजमी ने कहा, यह एक व्यापक आंदोलन है जिसे सभी पार्टियों का समर्थन होगा। हमने इसे शुरू किया है क्योंकि हमें लगता है कि मराठा क्रांति मोर्चा मराठों के लिए आरक्षण हासिल करने में लगभग सफल हो गया है।
हम भी मुसलमानों के आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बांबे हाई कोर्ट के शिक्षा में 5 फीसदी आरक्षण देने की अनुमति के बाद भी राज्य सरकार मुस्लिम आरक्षण पर चुप है,जबकि मराठों को 16 फीसदी आरक्षण देने के लिए कदम उठा रही है। वरिष्ठ ऊदू पत्रकार सरफराज आरजू ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में यह विचार घर कर गया है कि आरक्षण हासिल करने की दौड़ में वे पीछे छूट गए हैं। इसलिए एक संगठित आंदोलन की जरूरत थी।

