Posted by : achhiduniya 20 August 2018


देश के छठवें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 20 अगस्‍त 1944 को जन्‍मे राजीव गांधी की 1991 में तमिलनाडु में हत्‍या कर दी गई थी। उनकी जयंती पर उनके समाधि स्‍थल पर सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के अन्‍य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी बचपन से ही दोस्त थे, दोनों एक-दूसरे से जब कभी मिलते तो मौज-मस्ती के साथ सुख-दुख की सारी बातें शेयर करते. बताया जाता है कि राजीव गांधी जब महज चार साल के थे तभी अमिताभ बच्चन से उनकी मुलाकात हुई थी। राजीव ने पहली बार अमिताभ को अपनी मां इंदिरा गांधी के गोद में देखा था। 

मां इंदिरा ने दोनों बच्चों की दोस्ती कराई जो आगे चलकर मिसाल बनी।  timesofindia  की खबर के मुताबिक, तीन साल के लंबे लव अफेयर के बाद राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से शादी करने का फैसला लिया था. मां इंदिरा गांधी भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गई थीं. शादी के लिए 1968 में सोनिया गांधी पहली बार भारत आईं। हालांकि उनके साथ परिवार के दूसरे लोग इटली से नहीं आए थे। ऐसे में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि आखिर शादी को कैसे संपन्न कराया जाए, क्योंकि भारतीय रीति-रिवाज में शादी के दौरान दुल्हन को उसके पिता दान करने की रस्म को निभाते हैं। इस बात को लेकर राजीव गांधी काफी परेशान थे, तभी वे इस समस्या को लेकर अपने सबसे अच्छे दोस्त अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। अमिताभ ने दोस्त राजीव की समस्या अपनी मां तेजी बच्चन और पिता हरिवंस राय बच्चन के सामने बयां की। 
साथ ही अमिताभ ने सुझाव दिया कि क्यों न सोनिया गांधी की शादी इसी घर में कराई जाए? अमिताभ का यह सुझाव सभी का पसंद आया। सोनिया गांधी जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर 13 जनवरी 1968 को आईं तो अमिताभ बच्चन भी राजीव गांधी के साथ उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। भारतीय परंपरा के तहत सोनिया गांधी शादी के बिना राजीव के घर जा नहीं सकती थीं, इसलिए वह अमिताभ के घर पर ही ठहरीं। सोनिया 45 दिनों तक अमिताभ बच्चन के घर पर रहीं। बाद में अमिताभ बच्चन के घर में ही राजीव गांधी बारात लेकर पहुंचे। हरिवंश राय बच्चन ने सोनिया गांधी का कन्यादान किया। इस तरह सोनिया गांधी और राजीव गांधी की शादी अमिताभ बच्चन के घर पर संपन्न हुई। [साभार]  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -