Posted by : achhiduniya 08 August 2018


यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक में निर्देश दिया है कि गंगा में गिरने वाले सभी नालों का 15 दिसम्बर से पहले समाधान कर लिया जाए। तय करें कि इस तारीख के बाद गंगा में किसी भी प्रकार की गन्दगी नहीं गिरेगी। उन्होंने कहा कि सीवेज तथा अन्य प्रदूषणकारी उत्प्रवाह के ट्रीटमेन्ट के लिए स्थापित किए जा रहे एसटीपी समय से पूरे किए जाएं ताकि नदियों में सीवर का प्रदूषण न पहुंचे। सीएम ने कहा कि 15 दिसम्बर के बाद से गंगा में निर्मल धारा अच्छे जल स्तर और प्रवाह के साथ उपलब्ध होनी चाहिए। प्रयाग कुम्भ-2019 के मद्देनजर गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 
सीएम योगी ने इस दौरान प्रयाग कुम्भ-2019 के दौरान मेले में गन्दगी का तुरन्त निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसटीपी निर्माण से लेकर जुड़े प्रोजैक्ट की साप्ताहिक मानीटरिंग के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने इस दौरान कुंभ के दौरान 15 दिसम्बर से 15 मार्च, 2019 तक गढ़मुक्तेश्वर से काशी तक घरेलू सीवेज एवं औद्योगिक उत्प्रवाह का निस्तारण गंगा नदी में न किये जाने के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में भी अवगत कराया। दूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जाजमऊ में टैनरियों की क्षमता विस्तार हेतु तथा नई इकाई की स्थापना हेतु अब अनापत्ति प्रमाण नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें जनपद उन्नाव में टैनरी उद्योग के स्टेटस के विषय में भी अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -