- Back to Home »
- State News »
- चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन राजधानी लखनऊ मे होगा....
Posted by : achhiduniya
02 August 2018
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश के करीब 4 हजार वैज्ञानिक, युवा वैज्ञानिक, टेक्नोक्रेट्स, विज्ञान से जुड़े एक्सपर्ट शामिल होंगे। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी कार्यक्रम में आएंगे। मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसके अलावा एनबीआरआई समेत अन्य साइंटिफिक संस्थानों भी कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जानी है। इससे पहले इस फेस्टिवल का आयोजन दिल्ली और चेन्नई में हुआ था।
वैसे पहली बार इस आयोजन को करने का मौका उत्तर प्रदेश को मिला है। आयोजन की तैयारी पूर्व में हुई इन्वेस्टर समिट के तर्ज पर करने को कहा गया है।5 से 8 अक्टूबर तक होने होने वाले चौथे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधान मंत्री मोदी का आना तय माना जा रहा है।

