- Back to Home »
- Discussion »
- पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का फैसला करेगी मोदी सरकार....
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान जाने का फैसला करेगी मोदी सरकार....
Posted by : achhiduniya
13 August 2018
पाकिस्तान इस्लामाबाद में नए प्रधानमंत्री के रूप में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 18 तारीख को शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का न्योता स्वीकार करने के बाद सिद्धू ने सबसे पहले गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यालय को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद सोमवार को वह पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान ने खुद सिद्धू को फोन करके न्योता दिया। न्योता मिलने के बाद सिद्धू सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान जाने के लिए आवेदन किया है।
इस मामले को लेकर सिद्धू ने कहा, कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मैं यहां आया हूं। मैंने सरकार की अनुमति के लिए आवेदन किया है। अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।
There are some formalities for which I am here, I have applied for govt permission. Everything depends on India govt's permission now: Navjot Singh Sidhu after leaving from Pakistan High Commission.He has been invited for Pakistan PM designate Imran Khan's oath taking ceremony.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ घोषणा कर चुकी है की इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। चुनाव आयोग ने पीटीआई को महिलाओं की 28 और गैर मुसलमानों की पांच आरक्षित सीटें आवंटित कीं, जिसके साथ नेशनल असेंबली में पार्टी की कुल सीटें 158 हो गयीं जो आम बहुमत से केवल 14 कम हैं।
नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए 60 जबकि अल्पसंख्यकों के लिए 10 सीटें आरक्षित हैं। पीटीआई आम बहुमत से 14 सीटें पीछे हैं। उसे सदन में बहुमत साबित करने के लिए छोटे दलों पर निर्भर करना होगा। पार्टी पहले ही 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में आम बहुमत के लिए 172 का जादुई आंकड़ा पार करने का दावा कर चुकी है।


